भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की ड़िमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है. टाटा मोर्टस के सामने इस समय ऐसी समस्या है, जो ज्यादातर कार कंपनियां चाहेंगी. कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की मांग इतनी ज्यादा है कि सप्लाई कम पड़ रही है. कुछ Punch EV बुक करने वाले ग्राहकों को अब 8 महीने से ज्यादा का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कंपनी ने EV का प्रोडक्शन काफी बढ़ा दिया है.

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा के मुताबिक, Tata की इलेक्ट्रिक कारों की मांग फरवरी के मुकाबले करीब 3 से 3.5 गुना बढ़ गई है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने 34,000 से ज्यादा EVs बेचीं. यह कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही EV बिक्री है और पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले इसमें 112 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान Tata की कुल पैसेंजर कार बिक्री में EVs की हिस्सेदारी करीब 19 फीसदी रही. वहीं, CNG कारों की हिस्सेदारी करीब 27 फीसदी थी. यानी कंपनी की लगभग आधी कारें अब पेट्रोल या डीजल के बजाय दूसरे पावरट्रेन के साथ बिक रही हैं.
Punch EV की सबसे ज्यादा ड़िमांड
इस बढ़ती मांग की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में है. कंपनी ने 2026 में Punch EV को नए तरीके से पेश किया है और इसे ज्यादा किफायती इलेक्ट्रिक कारों के बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसकी बढ़ती डिमांड के चलते अब इस मॉडल की सप्लाई पर भी दबाव देखने को मिल रहा है.
अब इसकी शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये है. नए वेरिएंट में 30 किलोवाटघंटे और 40 किलोवाटघंटे की बैटरी के ऑप्शन उपलब्ध हैं. टाटा कंपनी का दावा है कि 40 किलोवाटघंटे वाले वेरिएंट की प्रमाणित रेंज 468 किलोमीटर तक है और डीसी फास्ट चार्जर से बैटरी को 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 26 मिनट लगते हैं.टाटा का कहना है कि उसने इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रोडक्शन कैपेसिटी को लगभग 9,000 यूनिट प्रति माह से बढ़ाकर 15,000 से ज्यादा कर दिया है और इसे और बढ़ाने की योजना है.
लगभग तीन गुना ज्यादा सेल
अकेले जून महीने में की थोक बिक्री 14,800 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा है. जुलाई में यह आंकड़ा 15,000 यूनिट से भी ऊपर चला गया. पूरे वित्तीय वर्ष के लिए, टाटा को इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 70 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी की उम्मीद है.
आठ महीने का इंतजार
मजबूत मांग टाटा के लिए अच्छी बात है, लेकिन आठ महीने की प्रतीक्षा अवधि ग्राहक के लिए अच्छी नहीं है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। टाटा के लिए बढ़ती मांग अच्छी खबर है, लेकिन 8 महीने की वेटिंग ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है. अगस्त में Punch EV बुक करने वाले ग्राहक को अपनी कार के लिए 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि, यह वेटिंग कार के वेरिएंट, शहर और डिलीवरी के लिए मिलने वाले आवंटन पर निर्भर करेगी.
इतने लंबे इंतजार के दौरान कार की कीमत बदल सकती है, मौजूदा फाइनेंस ऑफर खत्म हो सकते हैं और बाजार में नए मॉडल भी आ सकते हैं. ऐसे में ग्राहक के पास दूसरे विकल्प चुनने का मौका भी रहेगा.
दूसरी ओर, इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है और इसमें मुकाबला लगातार कड़ा हो रहा है. MG, Mahindra, Hyundai, Kia और Maruti Suzuki जैसी कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कारों की रेंज बढ़ा रही हैं. खास बात यह है कि अब कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों में भी बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने लगे हैं.



