आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ग्लोबल जंग में नंबर1 बनने के लिए टेक दिग्गज अलिबाबा अपने स्थापित और मुनाफा देने वाले बिजनेस भी बेचने को तैयार हो गई है. चीनी ईकॉमर्स और टेक जाएंट अलीबाबा के हालिया रणनीतिक कदम ने वैश्विक कॉर्पोरेट और टेक जगत में खलबली मचा दी है. कंपनी ने अपने गेमिंग वर्टिकल को लगभग 1.5 अरब डॉलर में बेचने का ऐतिहासिक फैसला लिया है. इस बड़ी संपत्ति बिक्री का मुख्य उद्देश्य अपने नॉन कोर असेट्स से पूंजी निकालकर अपनी पूरी ताकत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग के विकास में झोंकना है. सिलिकॉन वैली के दिग्गजों से लेकर बीजिंग तक चल रही एआई की इस ‘महाजंग’ में अलीबाबा का यह कदम कितना निर्णायक साबित होगा? आइए, आसान और सरल भाषा में समझते हैं…

अलीबाबा बेच रही गेमिंग बिजनेस
अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड अपनी गेमिंग यूनिट को कम से कम 1.5 अरब डॉलर की डील में बेच रही है. इससे चीन की इस ईकॉमर्स कंपनी का AI की ओर झुकाव और मजबूत होगा. ब्लूमबर्ग न्यूज़ द्वारा देखे गए और सोमवार को जारी एक इंटरनल मेमो के अनुसार, एशियाई प्राइवेट इक्विटी फर्म ‘ट्रस्टार कैपिटल’ ने ‘लिंग्शी गेम्स’ को खरीदने का समझौता किया है. लिंग्शी गेम्स के CEO झोउ बिंगशु ने कहा कि अलीबाबा अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं पर बेहतर ढंग से ध्यान देने के लिए लिंग्शी को ट्रस्टार को सौंप रही है. उन्होंने डील की रकम का खुलासा नहीं किया. ब्लूमबर्ग न्यूज ने पिछले हफ्ते रिपोर्ट दी थी कि इस डील में स्टूडियो की वैल्यू 1.5 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकती है. अलीबाबा और ट्रस्टार ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया.
अलिबाबा का एआई मॉडल
CEO एडी वू के नेतृत्व में अलीबाबा बड़े पैमाने पर कॉर्पोरेट पुनर्गठन कर रही है. कंपनी नॉन कोर असेट्स को बेच रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व क्लाउड कंप्यूटिंग को अपनी मुख्य रणनीतिक प्राथमिकता बना रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसका लक्ष्य पांच साल में AI से 100 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल करना है. इस महीने, अलीबाबा ने अपना अब तक का सबसे बड़ा AI मॉडल जारी किया. कंपनी का दावा है कि इसकी परफॉर्मेंस ग्लोबल लीडर ‘एन्थ्रोपिक PBC’ के बराबर है. यह अमेरिकी प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देने की दिशा में चीन की एक बड़ी कामयाबी है. लिंग्शी का सबसे अहम और सबसे ज्यादा कमाई करने वाला गेम ‘थ्री किंगडम्स: स्ट्रैटेजी एडिशन’ है. यह एक मैसिव मल्टीप्लेयर ऑनलाइन स्ट्रैटेजी गेम है जिसे जापान की ‘कोएई टेकमो होल्डिंग्स कंपनी’ के साथ मिलकर डेवलप किया गया है.



