शरीर को स्वस्थ रखने और रोज के काम ठीक तरह से करने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इनमें विटामिन और मिनरल्स भी शामिल हैं. ये पोषक तत्व शरीर के अलगअलग कामों में अहम भूमिका निभाते हैं और इनकी जरूरत उम्र, खानपान और शरीर की स्थिति के हिसाब से अलग हो सकती है. कई बार डाइट सही न होने या दूसरी वजहों से शरीर को इनकी पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पाती.

और मिनरल्स की कमी लंबे समय तक रहने पर शरीर के सामान्य कामकाज पर असर पड़ सकता है. कई लोग शरीर में होने वाले बदलावों को सामान्य कमजोरी या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी को कैसे पहचानें. आइए जानते हैं शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी से जुड़े जरूरी संकेत, इसकी जांच और इससे बचने के आसान तरीके.
विटामिन और मिनरल्स की कमी होने पर शरीर में दिख सकते हैं ये बदलाव
विटामिन और मिनरल्स की कमी होने पर शरीर में अलगअलग लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे विटामिन बी12 की कमी में थकान, कमजोरी, हाथपैर में झनझनाहट या सुन्नपन हो सकता है. आयरन की कमी में थकान, कमजोरी, चक्कर और त्वचा का पीला पड़ना जैसे लक्षण दिख सकते हैं. विटामिन डी की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं जिंक की कमी में बाल झड़ना और घाव भरने में देरी हो सकती है.
इसके अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट और विटामिन सी जैसे दूसरे विटामिन और मिनरल्स की कमी भी शरीर पर असर डाल सकती है. इनकी कमी के लक्षण अलगअलग हो सकते हैं और कई बार दूसरी समस्याओं में भी ऐसे ही लक्षण दिखाई दे सकते हैं. इसलिए सिर्फ लक्षणों के आधार पर खुद से किसी कमी का अंदाजा न लगाएं. सही जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह लें और जरूरत पड़ने पर जांच करवाएं.
कमी का पता लगाने के लिए कौनकौन से टेस्ट कराए जाते हैं?
विटामिन और मिनरल्स की कमी का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट सबसे आम तरीका है. डॉक्टर आपके लक्षणों और हेल्थ हिस्ट्री के आधार पर यह तय करते हैं कि कौनसा टेस्ट जरूरी है. उदाहरण के लिए, विटामिन डी और विटामिन बी12 की कमी जानने के लिए इनके स्तर की जांच की जा सकती है.
वहीं आयरन की कमी पता करने के लिए ब्लड टेस्ट में आयरन और उससे जुड़े स्तरों की जांच की जाती है. कुछ मामलों में दूसरे विटामिन या मिनरल्स की जांच भी कराई जा सकती है. इसलिए बिना जांच के खुद से यह मान लेना सही नहीं है कि शरीर में किसी खास पोषक तत्व की कमी है. सही कमी जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी टेस्ट करवाना बेहतर है.
विटामिन और मिनरल्स की कमी से बचने के लिए डाइट में क्या खाएं?
विटामिन और मिनरल्स की जरूरत पूरी करने के लिए डाइट में अलगअलग तरह की चीजें शामिल करें. फल और सब्जियों के साथ दालें, बीन्स, साबुत अनाज, नट्स, सीड्स, अंडे, मछली और डेयरी प्रोडक्ट्स लिए जा सकते हैं. इनसे शरीर को अलगअलग विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं.
कुछ चीजों में अधिक विटामिन और मिनरल्स भी मिलाए जाते हैं. सप्लीमेंट की जरूरत हर व्यक्ति को नहीं होती. इन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेना चाहिए, क्योंकि कुछ विटामिन और मिनरल्स की ज्यादा मात्रा भी नुकसान पहुंचा सकती है.



