Hero MotoCorp 125cc स्पोर्टी बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Xtreme 125R को नए फीचर्स के साथ अपडेट करने की तैयारी कर रही है. लॉन्च से पहले बाइक की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनसे इसके नए फीचर्स की जानकारी सामने आई है.

नई Xtreme 125R का मुकाबला TVS Raider 125, Bajaj Pulsar 125 और Honda CB125 Hornet जैसी बाइक्स से होगा. इस बार बाइक में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और TPMS यानी Tyre Pressure Monitoring System जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. इन अपडेट्स के साथ Xtreme 125R पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आएगी.

TFT स्क्रीन और TPMS मिलेंगे

RushLane की रिपोर्ट के मुताबिक, नई में अब TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है. मौजूदा मॉडल में 4.2 इंच की कलर LCD स्क्रीन मिलती है, जबकि नई TFT स्क्रीन पर ज्यादा जानकारी और बेहतर ग्राफिक्स देखने को मिल सकते हैं.

इसके अलावा बाइक में TPMS भी दिया जाएगा. यह सिस्टम राइडर को टायर में मौजूद हवा के दबाव की जानकारी देता रहेगा, जिससे सफर के दौरान टायर प्रेशर पर नजर रखना आसान होगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। माना जा रहा है कि TFT डिस्प्ले और TPMS जैसे नए फीचर्स सिर्फ बाइक के टॉप वेरिएंट में ही मिल सकते हैं.

पहले से ही फीचर्स से लैस है बाइक

Hero Xtreme 125R में पहले से कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं. बाइक में स्प्लिट सीट, ड्यूल डिस्क ब्रेक, डुअलचैनल , ऑलLED लाइटिंग और अलगअलग राइड मोड्स दिए गए हैं.

इसके अलावा इसमें 120सेक्शन का रियर टायर, मोनोशॉक और राइडबायवायर तकनीक भी मिलती है. बाइक में क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मौजूद है. अब TFT स्क्रीन और TPMS जुड़ने के बाद इसका फीचर पैकेज और भी मजबूत हो जाएगा.

इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं

फीचर्स में बदलाव के बावजूद बाइक के इंजन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. नई Xtreme 125R में मौजूदा 125cc सिंगलसिलेंडर इंजन ही इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह इंजन 11.4 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 5स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक के साथ 120सेक्शन रियर टायर और ऑलLED लाइटिंग भी पहले की तरह जारी रह सकती है.

नए वेरिएंट की कीमत हो सकती है ज्यादा

फिलहाल Hero Xtreme 125R की कीमत 91,500 रुपये से लेकर 1.08 लाख रुपये तक है. ये सभी कीमतें एक्सशोरूम हैं. नए मॉडल में TFT स्क्रीन और TPMS जैसे फीचर्स जुड़ने के बाद इसके टॉप वेरिएंट की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होने की संभावना है.

अगर कंपनी इन फीचर्स को टॉप वेरिएंट में शामिल करती है, तो अपडेटेड Xtreme 125R 125cc सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर्स देने वाली बाइक्स में अपनी जगह और मजबूत कर सकती है.