Mahindra BE6 Launch: महिंद्रा ने BE 6 का नया Formula E Freedom Edition लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च कंपनी के BE 6 Sporteq Edition के बाद हुआ है। Formula E Freedom Edition को तीन वेरिएंट और एक नए फुलीलोडेड वेरिएंट में पेश किया गया है। इस एडिशन में सिर्फ 79kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग आज से शुरू कर दी है। वहीं, ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 26 अगस्त से मिलनी शुरू होगी।

एक्सटीरियर में नहीं हुआ कोई बदलाव
BE 6 Formula E Freedom Edition के एक्सटीरियर डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार को चार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इनमें एक नया Rosso Impulso शेड भी शामिल है, जो इस एडिशन की तस्वीरों में दिखाई दिया है। इंटीरियर में सिर्फ ब्लैक और फायरस्टॉर्म ऑरेंज कलर स्कीम का विकल्प दिया गया है। यह कलर स्कीम Formula E Edition के दोनों वर्जन में उपलब्ध होगी।
दोनों वर्जन में मिलेगा डुअलस्क्रीन लेआउट
Sporteq Edition के मुकाबले Formula E Freedom Edition में एक खास अंतर है। Formula E Edition के दोनों वर्जन में सिर्फ टूस्क्रीन Halo Layout दिया गया है। यानी दोनों वेरिएंट में डैशबोर्ड पर डुअलस्क्रीन सेटअप मिलेगा।
इसके अलावा तीन वेरिएंट में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इनमें Infinity Roof, LED DRL Animation, Powered Driver Seat with Memory Function, Adaptive Suspension, Carpet Lamps और Virtual Engine Sounds शामिल हैं।
फुलीलोडेड वेरिएंट में ज्यादा फीचर्स
नए चारवेरिएंट में कंपनी ने अतिरिक्त फीचर्स दिए हैं। इसमें Gemini Support, Live HUD, Auto Parking और Level 2 ADAS शामिल हैं। इसके अलावा इसमें Knee Airbag, Button Start और Capsense Virtual Engine Sound भी दिया गया है। इस तरह फुलीलोडेड वेरिएंट में ड्राइविंग और सेफ्टी से जुड़े ज्यादा फीचर्स मिलते हैं।
79kWh बैटरी और 683Km की रेंज
Mahindra BE 6 Formula E Freedom Edition में सिर्फ 79kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 683 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल मोटर दी गई है, जो पिछले पहियों यानी रियर व्हील्स को पावर देती है। मोटर 281bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
26 अगस्त से शुरू होगी डिलीवरी
Mahindra BE 6 Formula E Freedom Edition की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। कंपनी इसकी डिलीवरी 26 अगस्त से शुरू करेगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस एडिशन में कंपनी ने नया कलर, Formula E से जुड़ी डिजाइन थीम और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ बड़ी 79kWh बैटरी को बरकरार रखा है।



