Kuldeep Yadav: भारतीय टीम को 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, लेकिन इस टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम कोलंबो में 7 तारीख से 3 दिसवीय अभ्यास मैच खेल रही है, जिससे श्रीलंका की पिच पर भारतीय टीम के गेंदबाजों को बल्लेबाजों को खेलने में आसानी हो।

इस बीच भारतीय टीम को स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आन रही है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

कुलदीप यादव की फिटनेस पर आई बड़ी खबर

दरअसल हाल में भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाजी के कोच साईराज बहुतुले ने बीते दिन यानी की 9 अगस्त को गेंदबाज कुलदीप यादव के एकादश के विरुद्ध अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी न करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव लगातार ज्यादा गेंदाबाजी करने के बाद अपने शरीरीक स्थिति को आंकना चाहते हैं। तो आइए इसके बारे में आपको भी जानकारी देते हैं।

एहतियात के तौर पर Kuldeep Yadav को मिला आराम

अभ्यास मैच के दौरान कुलदीप यादव के दूसरी पारी में गेंदबाजी न करने को लेकर बहुतुले ने कहा कि कुलदीप यादन को आराम देना का फैसला केवल उनकी सावधानी के लिए था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बता दें कि कुलदीप यादव ने कुल 18 ओवर और मैच से पहले भी लगभग 23 ओवर की गेंदबाजी की थी। इस दौरान कुलदीप यादव का प्रदर्शन काफी कमाल का देखने को मिला है।

इन लंबे ओवर के बाद कुलदीप यादव को अपने शरीरिक स्थिति के बारे में यह पता करना था कि इतनी लंबी गेंदबाजी करने के बाद क्या उनके लिए कोई परेशानी बन रही है।

इसलिए कुलदीप यादव को आराम के निर्देश दिए गए थे। इसी के साथ ही भारतीय टीम के अन्य स्पिनर गेंदबाज रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन जैसे खिलाड़ियों को भी गेंदाबाजी करने का मौका दिया गया था।

क्या फिटनेस को लेकर है कोई चिंता?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में भारतीय टीम के कई बेहतरीन और कमाल के खिलाड़ी अपनी फिटनेश के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं, जिससे बीते समय में भारतीय टीम का प्रदर्शन भी काफी खराब देखने को मिला है।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन भी चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह इस सीरीज में भारतीय टीम के साथ नहीं थे, जिसको लेकर भारतीय टीम को काफी ज्यादा चिंता बनी हुई है।