GhaziabadJewar Airport Rapid Rail: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक लोगों की पहुंच को तेज, सुगम और आसान बनाने के लिए एक बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट के बीच प्रस्तावित ‘नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर’ को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है. इस 72.44 किलोमीटर लंबे विशाल कॉरिडोर में क्षेत्रीय रैपिड ट्रेन के साथसाथ स्थानीय मेट्रो सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह प्रोजेक्ट गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और जेवर एयरपोर्ट को सीधे आपस में जोड़ेगा.

एनसीआरटीसी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह कॉरिडोर मौजूदा ‘दिल्लीगाजियाबादमेरठ नमो भारत कॉरिडोर’ के गाजियाबाद स्टेशन से शुरू होकर सीधे जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएगा.

  • कुल लंबाई: 72.44 किलोमीटर
  • एलिवेटेड हिस्सा: 71.5 किलोमीटर
  • भूमिगत हिस्सा: 1.29 किलोमीटर

एक ही ट्रैक पर चलेंगी नमो भारत और मेट्रो: जानिए सभी स्टेशनों की सूची

इस रूट पर कुल 29 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 11 स्टेशन ‘नमो भारत’ के लिए होंगे और 18 स्टेशन लोकल ‘मेट्रो’ सेवाओं के लिए होंगे. इससे दिल्लीNCR के यात्रियों को दूरगामी रैपिड सफर के साथसाथ स्थानीय आवाजाही का फायदा भी मिलेगा.

  1. 11 नमो भारत स्टेशन:
  2. गाजियाबाद
  3. ग्रेटर नोएडा सेक्टर2
  4. ग्रेटर नोएडा सेक्टर3
  5. ग्रेटर नोएडा सेक्टर12
  6. सूरजपुर
  7. अल्फा1
  8. इकोटेक6
  9. दनकौर
  10. यीडा नॉर्थ
  11. यीडा सेंट्रल
  12. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

18 लोकल मेट्रो स्टेशन

सिद्धार्थ विहार, ग्रेटर नोएडा सेक्टर 16सी, इकोटेक 12, ग्रेटर नोएडा वेस्ट , ग्रेटर नोएडा सेक्टर10, नॉलेज पार्क 5, पुलिस लाइंस सूरजपुर, इकोटेक2, नॉलेज पार्क3, ओमेगा2, फाई3, इकोटेक1ई, इकोटेक8, दादुपुर, जुनेदपुर, यीडा सेक्टर17, यीडा सेक्टर15 और यीडा सेक्टर33.

180 KM/h की रफ्तार, 40 से 50 मिनट में तय होगी दूरी

प्रस्ताव के अनुसार, इस कॉरिडोर पर ट्रेनों की अधिकतम परिचालन गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. इससे गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक का सफर महज 40 से 50 मिनट में पूरा हो सकेगा. फिलहाल, यह पूरी योजना विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के स्तर पर है. यानी रूट, स्टेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं पर अभी अंतिम अध्ययन और सरकारी स्वीकृतियों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

दिल्लीगुरुग्रामबावल कॉरिडोर अब राजस्थान तक बढ़ेगा

इसके अलावा NCRTC ने दिल्लीएनसीआर कनेक्टिविटी को लेकर एक और बड़ी राहत दी है. दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्रामबावल नमो भारत कॉरिडोर को बावल से आगे राजस्थान के बहरोड़ तक बढ़ाने की मंजूरी एनसीआर प्लानिंग कमेटी से मिल चुकी है.

बावल से बहरोड़ दूरी: 36 किलोमीटर

  • नए स्टेशन: 4 स्टेशन प्रस्तावित
  • अनुमानित लागत: करीब 8,000 करोड़
  • यात्रा समय: 36 किमी का सफर मात्र 24 मिनट में पूरा होगा.