Sadashivpet Infant Murder: तेलंगाना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शिशु की बेहरमी से हत्या कर दी गई. ये पूरी घटना राज्य के सदाशिवपेट जिले की है. यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना अगस्त महीने की सात तारीख की बताई जा रही है. अस्पताल के कर्मचारियों की सूचना पर सदाशिवपेट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, इस महीने की 7 तारीख को सदाशिवपेट के सामुदायिक केंद्र के शौचालय में एक नवजात शिशु का शव मिला. स्थानीय लोग और कर्मचारी यह देखकर स्तब्ध रह गए कि शिशु को न केवल वहां फेंका गया था, बल्कि बेरहमी से कुचलकर मार डाला गया था. शौचालय में शिशु का शव देखते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत सदाशिवपेट पुलिस को सूचना दी.

पुलिस तलाश रही इन सवालों के जवाब

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच दल की मदद से घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण सबूत जुटाए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस जघन्य अपराध के पीछे के आरोपी का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है. क्या बच्चे की बेरहमी से सामुदायिक केंद्र के शौचालयों में हत्या की गई थी? या उसे कहीं और मारकर यहां लाया गया था, ताकि किसी को शक न हो? फिलहाल पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाश रही है.

सामुदायिक केंद्र के आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है. साथ ही, पास के अस्पतालों में हाल ही में प्रसव कराने वाली महिलाओं और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाकर उनसे पूछताछ की जा रही है. इस बात पर भी शक जताया जा रहा है कि क्या नवजात की मां ने ही इस घटना तो अंजाम नहीं दिया? स्थानीय लोगों के लिए ये घटना बेहद चिंताजनक है.