
हरियाली तीज का व्रत महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। सावन के महीने में हर साल हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुखशांति और प्रेम बना रहता है।
यदि पतिपत्नी के बीच किसी भी तरह की बात को लेकर नाराजगी, तनाव या गलतफहमी चल रही है, तो आप इस खास अवसर पर कुछ धार्मिक उपाय करने से सभी समस्याएं दूर हो जाएगी।
हरियाली तीज का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में हरियाली तीज का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी कारण से सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखती हैं।
इतना ही नहीं, अविवाहित कन्याएं मनचाहे जीवनसाथी और विवाह में आने वाली बाधाओं के दूर होने की प्रार्थना करती हैं। इस बार 15 अगस्त 2026 को हरियाली तीज व्रत रखा जाएगा।
हरियाली तीज पर करें ये उपाय
वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए उपाय
अगर आपके वैवाहिक जीवन में बारबार मतभेद आ रहे हैं या छोटीछोटी बातों को लेकर तनाव चल रहा है, तो इस बार हरियाली तीज पर कपूर और लौंग से जुड़ा यह उपाय जरुर करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय के करने से घर का वातावरण में सकारात्मकता बढ़ाने और दांपत्य रिश्ते में प्रेम व समझ बनाए रखने में मदद करता है।
कैसे करें उपाय
सूर्यास्त के बाद कपूर का एक टुकड़ा लेकर भगवान शिव के सामने रखें। जिसके बाद सात साबुत लौंग लें। ध्यान रहे कि सभी लौंग सहीं और बिना टूटी हुई हों। इसके बाद सातों लौंग को दाहिने हाथ में रखकर भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें और पतिपत्नी के बीच प्रेम, विश्वास, सुख और आपसी समझ बनाए रखने की प्रार्थना करें। जिसके बाद ‘ॐ नमः शिवाय’मंत्र का 11 माला जाप करें। जब जाप पूरा हो जाए, तो सातों लौंगों को कपूर के ऊपर रखकर जला लें।
घर में सुखसमृद्धि के लिए उपाय
जब कपूर और लौंग जलने लगे तो उसके उठने वाले धुएं को घर के अलगअलग हिस्सों में दिखाएं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर हो जाती है और वातावरण शुद्ध हो जाता है। कपूर पूरी तरह जल जाने के बाद थोड़ा जल हाथ में लेकर दीपक के चारों ओर घुमाएं और फिर उसे जमीन पर अर्पित करें।
आखिर आप भगवान शिव औ माता पार्वती से परिवार की सुख, शांति, पतिपत्नि के बीच प्रेम और रिश्ते में मधुरता बनीं रहे, इसके लिए प्रार्थना करें। अब आप 5 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें। महादेव की कृपा से आपके घर में सुखसमृद्धि बनी रहेगी।



