अगर आप 7सीटर SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अगले तीन महीनों में तीन नई थ्रीरो SUVs बाजार में दस्तक देने वाली हैं. JSW MG Motor India ने 26 अगस्त को अपनी नई एनर्जी व्हीकल लॉन्च करने की पुष्टि की है. माना जा रहा है कि यह चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 पर आधारित होगी और इसमें इलेक्ट्रिक के साथ प्लगइन हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी मिल सकता है.

वहीं, Kia Sorento को 4 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा. यह देश में कंपनी की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV होगी. दूसरी ओर, Tata Motors भी दिवाली के फेस्टिव सीजन से पहले Safari EV लॉन्च करने की तैयारी में है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन तीनों आने वाली 7सीटर SUVs की खास जानकारी पर.

MG Hector Hawk

को कंपनी के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है. इसमें 5 और 7सीटर दोनों विकल्प मिलने की उम्मीद है. इसका प्लगइन हाइब्रिड यानी PHEV मॉडल 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5kWh बैटरी पैक के साथ आ सकता है. यह सेटअप मिलकर करीब 197bhp की पावर देगा. फुल चार्ज पर इसकी दावा की गई रेंज करीब 500km हो सकती है.

इसके EV वर्जन में 56.7kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिसे फ्रंट में लगे इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाएगा. यह मोटर करीब 136bhp की पावर देगी. इलेक्ट्रिक मोड में इसकी रेंज करीब 130km होने की उम्मीद है, जबकि दोनों पावर सोर्स को मिलाकर कुल रेंज 1,101km से ज्यादा हो सकती है.

Kia Sorento

भारत आने वाली को ग्लोबल मॉडल की तरह 1.6लीटर चारसिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के साथ पेश किया जा सकता है. यह सेटअप मिलकर 238bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क देने में सक्षम होगा.

SUV में 2.2लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है. यह इंजन 202bhp की पावर और 441Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन दिए जा सकते हैं.

Tata Safari EV

Tata Safari EV को कंपनी Mahindra XEV 9S के मुकाबले उतारने की तैयारी कर रही है. इसका कोडनेम ‘Tayrona’ बताया गया है. यह इलेक्ट्रिक SUV Tata के Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी और इसमें कंपनी का TiDAL यानी Tata Intelligent Digital Architecture Layer इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम दिया जाएगा.नई इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर की मदद से SUV में कई एडवांस फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं. इनमें 540डिग्री कैमरा, OTA यानी ओवरदएयर अपडेट, ADAS फीचर्स और कई कनेक्टेड कार तकनीक शामिल हैं.

Tata Safari EV में Harrier EV वाला ही पावरट्रेन दिए जाने की उम्मीद है. मौजूदा Harrier EV में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं. ऐसे में Safari EV में भी इन बैटरी विकल्पों के साथ अच्छी रेंज मिलने की उम्मीद की जा रही है.