Kanpur Love Marriage Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक खौफनाक घटना सामने आई है। जिस शख्स से आठ साल पहले लव मैरिज की थी। उसी को दूसरे प्रेमी के कहने पर चाकुओं से गोदकर कर मार डाला। महिला का पति 11 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता इस खूनी साजिश का पर्दाफाश करते हुए बहु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

प्यार, बेवफाई और खौफनाक कत्ल की दास्तान: 8 साल पहले लव मैरिज, दूसरे प्रेमी के चक्कर में चाकू से गोदकर मार डाला​
प्यार, बेवफाई और खौफनाक कत्ल की दास्तान: 8 साल पहले लव मैरिज, दूसरे प्रेमी के चक्कर में चाकू से गोदकर मार डाला​

फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित नीलवाली गली के बालाजी अपार्टमेंट में रहने वाले कपूर कारोबारी रामकिशोर गुप्ता के 45 वर्षीय बेटे मनीष गुप्ता ने आठ साल पहले 30 जून 2017 को बिरहाना रोड निवासी निहारिका कश्यप से लाइव मैरिज की थी।। दोनों के छह साल का बेटा है। खुशहाल वैवाहिक जीवन के बीच तीन साल पहले जम्मू के रहने वाले दूसरे शख्स की एंट्री होती है।

पति पर चाकू से हमला

निहारिका के उस शख्स से पहले दोस्ती फिर प्यार और अवैध संबंध हो गए। मनीष और निहारिका में आए दिन विवाद होने लगा। बीते पांच जून को मनीष ने पत्नी को फोन पर बात करते हुए देखा तो उसने विरोध किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर निहारिका ने सब्जी काटने वाले चाकू से पति को डराने लगी। इस बीच स्पीकर फोन पर मौजूद प्रेमी ने कहा कि आज इसका काम तमाम के दो। प्रेमी के उकसावे पर निहारिका ने पति के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

बहु के खिलाफ दी तहरीर

चीख पुकार सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे और घायल मनीष को ले गए। जहां से उसे हैलेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पिता ने बताया कि जब मनीष होश में आया तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मंगलवार को इलाज के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पिता रामकिशोर ने फीलखाना थाने में बहु के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर निहारिका को गिरफ्तार कर लिया।

विवेचना में नाम आता है तो होगी कार्रवाई

अभय प्रताप ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा लगाई गई थी। मनीष की मौत के बाद मुकदमे को हत्या में तरमीम किया जा रहा है। हत्यारोपी पत्नी को जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही जम्मू निवासी प्रेमी का नाम फेसबुक से अंग्रेज सिंह पता चला है। विवेचना के दौरान इसकी संलिप्तता की जांच कर नाम शामिल किया जाएगा।