Patna Road Accident: बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद शुक्रवार सुबह जमकर बवाल हो गया। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी।

मामला यहीं नहीं रुका। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने उसे भी रोक दिया। इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

करीब 10 वाहनों में लगाई आग

आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों, बसों और बाइक समेत करीब 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सड़क किनारे खड़ी 34 बाइकों में भी आग लगाए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस पोस्ट को भी जला दिया गया।

ये भी पढ़ें:

NH30 पर लगा जाम

हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे30 पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर कवरेज करने पहुंचे कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। 9 थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आगजनी तथा तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें: