Raksha Bandhan Trends: रक्षाबंधन सिर्फ भाई की कलाई पर राखी बांधने और बहन को गिफ्ट देने का त्योहार नहीं रहा। समय के साथ इस त्योहार को मनाने का तरीका भी काफी बदल गया है।

कभी दूर रहने वाले भाई को राखी भेजने के लिए बहनों को पोस्ट ऑफिस की लाइन में घंटों खड़ा होना पड़ता था, लेकिन अब कुछ क्लिक में राखी देश के किसी भी कोने में पहुंच जाती है। इसी तरह मिठाई, गिफ्ट और राखी के पैकेज में भी नए ट्रेंड शामिल हो चुके हैं।

पोस्ट ऑफिस की लाइन से ऑनलाइन राखी डिलीवरी तक

एक समय था जब बहनें डाक के जरिए भाइयों को राखी भेजती थीं, जिसे महीनों पहले भेजना होता था। अब ईकॉमर्स और ऑनलाइन डिलीवरी ने इस काम को काफी आसान बना दिया है। घर बैठे राखी पसंद कीजिए और सीधे भाई के पते पर भेज दीजिए। साथ में भाई के पसंद की मिठाईपकवान आदि भेजना भी आसान हो गया है।

मिठाई की जगह चॉकलेट ने बनाई खास जगह

राखी पर मिठाई खिलाने की परंपरा आज भी कायम है, लेकिन अब चॉकलेट भी इसका लोकप्रिय विकल्प बन गई है। खासकर युवाओं में राखी के साथ चॉकलेट गिफ्ट करना काफी आम हो गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। राखी के अवसर पर बाजार भी मिठाइयों से अधिक चॉकलेट से भरी दिखती है।

अब सिर्फ राखी नहीं, पूरा हैंपर भेजा जाता है

पहले राखी अलग और मिठाई अलग भेजी जाती थी। अब एक ही पैकेज में राखी, मिठाई, रोली, चावल और चॉकलेट जैसी चीजें शामिल कर दी जाती हैं। इससे दूर रहने वाले भाईबहनों के लिए त्योहार की पूरी रस्म एक पैकेज में भेजना आसान हो गया है।

कैश की जगह पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स का ट्रेंड

राखी पर बहन को पैसे देने की परंपरा अभी खत्म नहीं हुई है, लेकिन अब इसके साथ भी जुड़ गए हैं। कपड़े, मोबाइल, गैजेट्स और पसंद के दूसरे सामान भाई अपनी बहनों को गिफ्ट करने लगे हैं। वक्त के साथ यह ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो गया है, इससे सामने वाले के पसंद का कुछ देना अधिक आसान, लेकिन खर्चीला हो गया है।

रिटर्न गिफ्ट कल्चर

रक्षाबंधन का गिफ्ट अब सिर्फ भाई की जिम्मेदारी नहीं रह गया है। कई परिवारों में बहनें भी भाई के लिए रिटर्न गिफ्ट चुनती हैं। छोटे शोपीस से लेकर पर्सनलाइज्ड गिफ्ट और गैजेट तक इस चलन का हिस्सा बन चुके हैं।

राखी बदली, लेकिन रिश्ता वही रहा

के इन बदलते ट्रेंड्स से साफ है कि तकनीक और बाजार ने त्योहार मनाने का तरीका भले ही बदल दिया हो, लेकिन भाईबहन के रिश्ते की भावनाएं आज भी वही हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि अब राखी का धागा पोस्ट ऑफिस से निकलकर ऑनलाइन डिलीवरी, गिफ्ट हैम्पर और पर्सनलाइज्ड सरप्राइज तक पहुंच गया है।