Best Habit After Dinner For Health : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और लंबे समय तक डेस्क जॉब करने की आदत का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। अक्सर लोग रात का भारी खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं या सोफे पर बैठकर टीवी देखने लगते हैं, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, रात के भोजन के बाद केवल 10 से 15 मिनट की सैर आपके शरीर में जादुई बदलाव ला सकती है।

खाने के बाद 10 मिनट वॉक के फायदे
-
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, रात के खाने के बाद टहलने का सबसे बड़ा फायदा बेहतर पाचन है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पैदल चलने से पेट और आंतों की सक्रियता बढ़ती है, जिससे गैस्ट्रिक एंजाइम तेजी से स्रावित होते हैं। यह प्रक्रिया कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करने में सहायक है। जो लोग नियमित रूप से खाने के बाद टहलते हैं, उनमें अपच और भारीपन की शिकायत न के बराबर होती है।
-
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है
डायबिटीज के मरीजों के लिए खाने के बाद वॉक करना खासतौर से फायदेमंद होता है। यह शरीर में इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है।
-
वजन घटाने में मददगार
अगर आपचाहते हैं, तो खाने के बाद 10 मिनट की वॉक जरूर करें। यह शरीर में जमा एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
-
स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करता है
न सिर्फ फिजिकल, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। यह स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करके मूड को फ्रेश करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
-
एनर्जी लेवल भी बढ़ाता है
अक्सर खाने के बाद आलस और सुस्ती महसूस होती है, लेकिन 10 मिनट की वॉक करने से शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।



