सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली है. गुरुवार को MCX पर दोनों की कीमतें बढ़कर खुलीं. इसकी बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना, अमेरिकी बॉन्ड से मिलने वाला कम रिटर्न और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही.

बाजार में उम्मीद बढ़ी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है. इससे तेल की कीमतों पर दबाव आया और सोने को फायदा मिला.
MCX पर सोनाचांदी में बड़ा उछाल
घरेलू बाजार में सितंबर 2026 डिलीवरी वाली वायदा कीमत में ₹228 की बढ़त हुई और यह ₹2,27,812 प्रति किलो पहुंच गई. वहीं अक्टूबर 2026 डिलीवरी वाला सोना ₹757 बढ़कर ₹1,49,250 प्रति 10 ग्राम हो गया.पिछले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी ₹11,016 और सोना ₹6,335 महंगा हो चुका है.
कम ब्याज दरों की उम्मीद से सोने को सहारा
मध्यपूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद से की कीमतें नीचे आई हैं. इससे महंगाई बढ़ने की चिंता कम हुई है और केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना भी कमजोर हुई है.सोना आमतौर पर कम ब्याज दरों वाले माहौल में बेहतर प्रदर्शन करता है, क्योंकि इससे कोई नियमित कमाई नहीं होती.बाजार में अब सितंबर में अमेरिकी ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद 67% से घटकर 55% रह गई है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमका सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.4% बढ़कर 4,133.83 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया, जो दो हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर है. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1% बढ़कर 4,191.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.चांदी की कीमत भी बढ़कर 62.16 डॉलर प्रति औंस हो गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा प्लैटिनम और पैलेडियम की कीमतों में भी तेजी देखी गई.
एक्सपर्ट ने बताया सोनाचांदी में क्या करें
ईटी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन ने बताया कि, इस हफ्ते सोना और चांदी में उतारचढ़ाव जारी रह सकता है. इसकी वजह तेल की कीमतों में बदलाव, डॉलर की चाल और दुनिया में चल रहे तनाव हैं.उनके अनुसार, MCX पर सोने के लिए ₹1,47,2001,46,000 का सपोर्ट और ₹1,50,0001,51,500 का रेजिस्टेंस है. वहीं चांदी के लिए ₹2,25,5002,23,000 सपोर्ट और ₹2,30,0002,34,400 रेजिस्टेंस स्तर है.
दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में सोने के भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,07,008 प्रति 8 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,16,728 प्रति 8 ग्राम है.मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में 22 कैरेट सोना करीब ₹1,06,888 प्रति 8 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,16,608 प्रति 8 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.



