उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने पार्टी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने कहा कि उमाशंकर वे हमारी पार्टी के सच्चे समर्पित नेता थे. उन्होंने जीवन भर ईमानदारी की मिसाल पेश की. उन्होंने यह भी कहा कि उमाशंकर मुझे अपनी सगी बहन मानते थे.

BSP प्रमुख मायावती ने पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें पार्टी का एक समर्पित नेता करार दिया. उन्होंने कहा, “BSP में शामिल होने के बाद से ही उमाशंकर सिंह ने पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा की. उन्होंने अपनी हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया.”

वो पार्टी के सच्चे समर्पित नेता थेः मायावती

उन्होंने आगे कहा, “BSP में रहते हुए उमाशंकर न केवल अपने चुनाव क्षेत्र, बल्कि पूरे समाज के प्रति भी समर्पित रहे. वे हमारी पार्टी के सच्चे समर्पित नेताओं में से थे. लंबी बीमारी के बाद कल उनके निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार और सभी रिश्तेदारों के साथ हैं.”

VIDEO | Lucknow: BSP chief Mayawati pays tributes to late party MLA Uma Shankar Singh, says, “Since joining the BSP, Uma Shankar Singh served the party with complete honesty, dedication, and loyalty. He faithfully discharged every responsibility entrusted to him. While working in pic.twitter.com/jJwM9uhvoD

— Press Trust of India August 6, 2026

पार्टी के साथ धोखा नहीं कियाः मायावती

उमाशंकर के साथ अपने आत्मीय संबंधों का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा, “भले ही वे अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन मैं उनके परिवार से कहना चाहती हूं कि उमाशंकर सिंह ने जीवन भर ईमानदारी की मिसाल पेश की. सरकारें बदलीं, राजनीतिक उतारचढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने कभी पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं किया. सच्चे अर्थों में, वे मुझे अपनी सगी बहन मानते थे.”

पार्टी के इकलौते विधायक के निधन पर मायावती ने कल बुधवार को शोक जताते हुए कहा कि पार्टी के कर्मठ, ईमानदार और पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह की लंबी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान निधन की खबर अतिदुखद है. पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है. उनका पूरा परिवार बीएसपी परिवार की तरह है. उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदरसम्मान देते हैं.

छात्र नेता से की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

इससे पहले यूपी के बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह का कल बुधवार रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह 55 साल के थे. वह उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक थे.

उमाशंकर ने अपने करियर की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी और साल 199091 में वह बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज के छात्रसंघ के महामंत्री चुने गए. वह साल 2012 में पहली बार रसड़ा विधानसभा सीट से चुने गए. इसके बाद 2017 और 2022 में भी वह रसड़ा से ही लगातार विधायक चुने गए. उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे.