Featured Image

असम के हैलाकांडी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 15 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सारे हदें पार कर दी. बच्ची की लाश उसकी के घर में मिली. घरवालों का आरोप है कि मासूम के साथ रेप किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. जहां पहले बच्ची का चेहरा कुचला गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई.

दरअसल, पूरा परिवार पास में किसी रिश्तेदार के घर खाने पर गया था, जहां लड़की के उसके भाई से लड़ाई हो गई और वह अपने घर वापस आ गई थी. घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाईवे जाम कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने मामला दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.

कहां गई थी फैमिली?

यह घटना हैलाकांडी जिले के आलोइचोरा इलाके की है, जो कटलीछेरा थाना क्षेत्र में आता है. जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे बच्ची अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर दावत में गई थी. बताया जा रहा है कि वहां किसी बात को लेकर उसकी अपने एक रिश्तेदार से कहासुनी हो गई. इसके बाद वह अकेले अपने घर लौट आई, जबकि परिवार के बाकी लोग वहीं रुके रहे.

घर लौटने पर मिला बेटी का शव

कुछ देर बाद जब परिवार अपने घर पहुंचा तो उन्होंने बेटी को घर के अंदर बच्ची की लाश मिली. परिजनों का कहना है कि शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे पहचानना भी मुश्किल हो रहा था. परिवार ने आरोप लगाया है कि किशोरी के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई.

बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसका सिर और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था. इतना ही नहीं, उसके प्राइवेट पार्ट्स में एक रॉड घुसा दी गई थी, जिससे पता चलता है कि उसे कितनी भयानक प्रताड़ना से गुज़रना पड़ा होगा.

लोगों ने किया सड़क जाम

घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-6 को जाम कर दिया. लोगों का कहना था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

पुलिस ने क्या बताया?

हैलाकांडी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमिताभ सिन्हा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. उन्होंने कहा कि परिवार ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, लेकिन इसकी पुष्टि मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल थे.