Heavy Monsoon Rain Alert: मॉनसूनी बारिश इन दिनों देशभर में जमकर बरस रही है. दिल्लीएनसीआर समेत कई राज्यों के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तर भारत में मॉनसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है. वहीं दक्षिण भारत और पूर्वी राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं. असम और ओडिशा तो बाढ़ से बेहाल हैं. मौसम विभाग की ओर से आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश संभावना जताई गई है. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र समेत कई राज्य शामिल हैं.

दिल्लीएनसीआर में मौसम बदल गया है. यहां मंगलवार को दिनभर घने बादल छाये रहे. कई जगहों पर बारिश भी हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बरसात होने की संभावना जताई है. सुबह से रात तक यहां हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. दिल्लीएनसीआर में गरजचमक, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. आज दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में 10 अगस्त तक बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है.

यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में 5 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में अच्छी बारिश का अनुमान है. कई जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इतना ही नहीं पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 06 अगस्त यानी कल तक भारी बारीश का दौर जारी रहने वाला है. बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है. आज भी व्यापक बारिश होगी. कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है.

#WATCH | Punjab | Waterlogging was witnessed in various parts of Bathinda following incessant rainfall in the city

Bathinda Municipal Corporation Mayor Padamjit Mehta says, “In Bathinda, heavy rainfall led to significant waterlogging… exacerbated by an ongoing strike by pic.twitter.com/YQOXscYvsD

— ANI August 5, 2026

इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बदरा

झारखंड के साहेबगंज, दुमका, देवघर, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान छत्तीसगढ़ में भी मॉनसून की पूरी सक्रियता देखने को मिलेगी. कोंकणगोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.

रास्जथान, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश होगी. पंजाब के बठिंड़ा के कई इलाकों में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार छहसात अगस्त को पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक नया चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है, जिससे मानसून फिर सक्रिय होगा और राज्यभर में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. विभाग का कहना है कि 07 से 10 अगस्त तक भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभागों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी तथा कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है.

केरल से कर्नाटक तक बिगड़ा है मौसम

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय में अलगअलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, के अलगअलग इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलगअलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

पहाड़ों पर क्या है मौसम का हाल?

उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, चंबा और हमीरपुर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. जम्मूकश्मीर के श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, जम्मू, डोडा और किश्तवार में भारी बारिश का अलर्ट है.