
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत दिपके के लोगों ने उनके साथ मारपीट की. फैजान का कहना है कि उनके साथ औरंगाबाद, पुणे और बाद में दिल्ली में भी मारपीट की गई और उन्हें लगातार परेशान किया गया.
पुलिस शिकायत दर्ज कराने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कहा, “आज मैंने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ दिल्ली के DCP को लिखित शिकायत दी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मेरे पास सबूत हैं कि उनके लोगों ने मुझ पर हमला किया था. मुझ पर पुणे और औरंगाबाद में हमला हुआ था और इस मामले में पहले से दो केस दर्ज हैं.
मैं चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस अभिजीत दिपके को तुरंत गिरफ्तार करे. मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री और पुलिस को सलाम करता हूं कि उन्होंने सही समय पर सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया, जिससे दिल्ली का माहौल खराब होने से बच गया. अभिजीत दिपके अपने निजी फायदे के लिए यह सब कर रहे हैं.”
फैजान अंसारी ने पुलिस को क्या तहरीर दी?
फैजान अंसारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा, “अभिजीत दिपके एक पाकिस्तानी एजेंट है और उमर खालिद का समर्थन करता है. यह वही उमर खालिद है जिसने कहा था कि ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’.”
उर्फी जावेद से क्या जोड़ा कनेक्शन?
इसके साथ ही फैजान अंसारी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि अभिजीत दिपके को बॉलीवुड से पैसा मिला है. उनके अनुसार, उर्फी जावेद ने दिपके को 1 लाख रुपये दिए थे, जबकि पूनम पांडे ने 20 हजार रुपये दिए थे.
फैजान अंसारी ने तहरीर में आगे लिखा, “मैं चाहता हूं कि उमर खालिद की तरह अभिजीत दिपके को भी जेल भेजा जाए. पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करे और उन्हें गिरफ्तार करे. अभिजीत देश का माहौल बिगाड़ रहा है. अगर इसे नहीं रोका गया, तो यह दंगे-फसाद भी करा सकता है.”
कौन हैं फैजान अंसारी?
फैजान अंसारी मुंबई के रहने वाले हैं और खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेता बताते हैं. वह पहले भी अपने कई बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. इससे पहले उन्होंने उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर टिप्पणी की थी और उनके खिलाफ फतवा जारी करने की अपील की थी.
इसके अलावा, उन्होंने एक बार दावा किया था कि उन्होंने पाकिस्तान की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा से शादी कर ली है. आयशा वही इन्फ्लुएंसर हैं, जिनका लता मंगेशकर के गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. उस समय फैजान ने कहा था कि वह जल्द ही कराची जाने वाले हैं. हालांकि, बाद में उनका यह दावा सही साबित नहीं हुआ.



