टीवीएस ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को झटका दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने टीवीएस आईक्यूब और टीवीएस ऑर्बिटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. दोनों स्कूटर के अलगअलग वेरिएंट की कीमत 500 रुपये से लेकर 13,580 रुपये तक बढ़ाई गई है. नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.

आईक्यूब और ऑर्बिटर हुए महंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवीएस ने अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट के दो प्रमुख स्कूटर, आईक्यूब और ऑर्बिटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी की ओर से दोनों मॉडल के अलगअलग वेरिएंट की कीमत संशोधित की गई है. जानकारी के अनुसार इन स्कूटर की कीमत में 500 रुपये से लेकर 13,580 रुपये तक का इजाफा किया गया है. नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिससे अब इन स्कूटर को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी होगी.

आईक्यूब के किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ी कीमत

टीवीएस आईक्यूब के अलगअलग वेरिएंट की कीमत में अलगअलग बढ़ोतरी की गई है. इसके 2.2 किलोवाट घंटा बैटरी वाले बेस वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये का इजाफा हुआ है. 3.1 किलोवाट घंटा वेरिएंट 1,650 रुपये महंगा हो गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 3.5 किलोवाट घंटा वेरिएंट की कीमत में 3,900 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं एस 4.7 किलोवाट घंटा वेरिएंट 3,000 रुपये और एसटी 5.3 किलोवाट घंटा वेरिएंट 10,400 रुपये महंगा कर दिया गया है. बढ़ोतरी के बाद इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.72 लाख रुपये हो गई है.

ऑर्बिटर के वेरिएंट पर भी बढ़ी कीमत

टीवीएस के दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑर्बिटर की कीमत में भी बड़ा इजाफा किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बेस वेरिएंट वी1 की कीमत में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 13,580 रुपये तक बढ़ाई गई है. नई कीमत लागू होने के बाद टीवीएस ऑर्बिटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 95,000 रुपये हो गई है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत अब 1.18 लाख रुपये है. कंपनी ने दोनों स्कूटर की संशोधित कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी हैं.