मुंबई  मार्वल की नई फिल्म ‘स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। जानिए फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है।

‘स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे’ ने दुनियाभर में ओपनिंग वीकेंड पर 927 मिलियन डॉलर की कमाई की, जो इसे अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बना देता है।

इस मामले में यह फिल्म सिर्फ ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ से पीछे है, जिसने 2019 में अपने पहले वीकेंड पर 1.2 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी।टॉम हॉलैंड और जेंडाया की इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में भी शानदार प्रदर्शन किया और 335 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया, जो यहां दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है

मार्वल का हुआ कमबैक
फिल्म की जबरदस्त कमाई से मार्वल स्टूडियोज को काफी राहत मिली है, क्योंकि पिछले कुछ समय में उनकी कई फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं। अब इस फिल्म की सफलता से दिसंबर में आने वाली ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

फिल्म ने दुनियाभर में मचाई तबाही
अमेरिका के बाहर भी फिल्म ने शानदार कमाई की है। 73,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 572 मिलियन डॉलर कमाए, जिसमें चीन से 121 मिलियन डॉलर और यूके से 49 मिलियन डॉलर शामिल हैं।

‘एंडगेम’ के बाद आई मार्वल की कई फिल्मों को पहले जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। ‘द मार्वेल्स’ और ‘थंडरबोल्ट्स’ जैसी फिल्में अपनी लागत तो निकाल पाईं, लेकिन कमाई के मामले में कमजोर रहीं। हालांकि, स्पाइडरमैन फ्रेंचाइजी हमेशा से मार्वल की सबसे कमाऊ सीरीज में रही है। ‘नो वे होम’ ने करीब 2 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।

‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडरमैन के किरदार में नजर आ रहे हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘शांग ची’ के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है।

फिल्म में द पनिशर, हल्क और जीन ग्रे जैसे कई मार्वल किरदार भी देखने को मिलेंगे। कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां स्पाइडरमैन डॉक्टर स्ट्रेंज से दुनिया की याददाश्त मिटाने की बात करता है और मल्टीवर्स को बचाने की कोशिश करता है।