भारती क्रिकेट टीम का इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में प्रदर्शन कुछ खास देखने को नही मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम केवल 1 मैच में जीत हासिल कर सकती है। अब इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को अगली ODI सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज सिंतबर से अक्तूबर के बीच में खेली जाने वाली है। इस दौरान एशियाई गेम्स भी खेले जाएगी, जिसके चलते इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तो आइए आपको भी टीम में होने वाले बदलाव के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में यह 7 खिलाड़ी नही होंगे Team India का हिस्सा
भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज से पहले भारतीय टीम के कुछ स्टार खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा सकता है। दरअसल भारतीय टीम एशियाई गेम्स में भी हिस्सा लेगी इसलिए कुछ स्टार खिलाड़ियों को उस टीम में शामिल किया जाएगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जो खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं।
उसमें श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाने वाला है। दरअसल इन सभी खिलाड़ियों को एशियाई गेम्स के लिए चुनी जाने वाली टीम में शामिल किया जाएगा, ऐसे में यह खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
इन 7 खिलाड़ियों को मिलेगा सीरीज में मौका
IND VS WI के खिलाफ खेली जाने वाली ODI सीरीज के लिए एक तरफ जहां 7 स्टार खिलाड़ियों को टीम से बाहर करके एशियाई गेम्स के लिए टीम में शामिल किया जाने वाला है, वहीं इन खिलाड़ियों के स्थान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को ODI सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जाने वाला है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सीरीज में भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव की भी टीम में वापसी कराई जाने वाली है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ संभावित Team India
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचो की ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल होने वाले संभावित खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें शुभमन गिल , केएल राहुल , रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, सुर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है। अभी बोर्ड के द्वारा आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।



