Jasprit Bumrah: भारतीय टीम ने अभी हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत हासिल की और उसके बाद आराम पर है, टीम इंडिया को इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, इस टेस्ट सीरीज के लिए हाल ही में बीसीसीआई ने अपनी टीम का ऐलान किया था, लेकिन अब टीम इंडिया को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है.

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज  जसप्रीत बुमराह को काफी लंबे समय बाद टेस्ट फ़ॉर्मेट में वापसी हुई थी, लेकिन अब उन्हें लेकर एक बुरी खबर आ रही है, रिपोर्ट्स की मानें तो वो पुरे सीरीज से बाहर हो गये हैं.

Jasprit Bumrah हुए टीम इंडिया से बाहर

इस सप्ताह के शुरुआत में BCCI की मेडिकल टीम ने बुमराह को घुटने की उस समस्या के लिए इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी थी, जो T20 वर्ल्ड कप के अहम दौर में बढ़ गई थी.32 साल के बुमराह को पिछले महीने तय समय पर इंजेक्शन दिया गया था, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में शुरू में सोचे गए समय से ज़्यादा लग सकता है. उन्हें कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए तैयार करने पर बातचीत हुई थी, लेकिन CoE की मेडिकल टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती.टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार BCCI के CoE में शुरुआती जांच के बाद भी इस स्टार तेज गेंदबाज को अपने बाएं घुटने में तकलीफ महसूस हो रही है.संबंधित लोगों ने तय किया है कि उन्हें अभी क्रिकेट में वापस लाना सुरक्षित नहीं है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने की सलाह दी है.

क्या मोहम्मद शमी को मिल सकता है बुमराह की जगह मौका

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, मोहम्मद शमी को दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है. मोहम्मद शमी ने अपना अंतिम मैच 2023 में ओवल में खेला था, उसके बाद से उन्हें दोबारा टीम इंडिया में मौका नही दिया गया.

मौजूदा समय में वो वनडे और टी20 में भी टीम इंडिया का हिस्सा नही हैं, लेकिन आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप को देखते हुए जसप्रीत बुमराह की जगह उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।