फ्रेंडशिप डे दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. सच्चे दोस्त हमारी खुशियों को दोगुना और मुश्किल समय को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए इस दिन कई लोग अपने दोस्तों के साथ समय बिताकर नई यादें बनाना चाहते हैं. सिर्फ महंगे गिफ्ट देना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि साथ बिताए गए कुछ अच्छे पल भी दोस्ती को और मजबूत बना सकते हैं. छोटीछोटी एक्टिविटीज इस दिन को और भी खास बना सकती हैं.

मनाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना भी जरूरी नहीं है. कम बजट में भी दोस्तों के साथ कई मजेदार और यादगार एक्टिविटीज की जा सकती हैं. साथ बिताया गया समय, हंसीमजाक और पुरानी यादें किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा कीमती हो सकती हैं. इसलिए इस दिन को अपने दोस्तों के साथ अलग अंदाज में सेलिब्रेट करें. आइए जानते हैं फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ कौन सी मजेदार एक्टिविटीज कर सकते हैं और कम बजट में इस दिन को कैसे खास बना सकते हैं.
फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ करें ये मजेदार एक्टिविटीज
साथ में मूवी देखें
फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ कोई अच्छी फिल्म देखकर दिन को खास बनाया जा सकता है. चाहें तो दोस्ती पर बनी फिल्में चुनें या सभी की पसंद की कोई फिल्म देखें. घर पर मूवी नाइट रखकर पॉपकॉर्न और हल्के स्नैक्स के साथ भी इस पल का मजा लिया जा सकता है.
गेम्स खेलें
दोस्तों के साथ लूडो, कैरम, ऊनो, स्क्रैबल, बैडमिंटन या क्रिकेट जैसे गेम्स खेल सकते हैं. अगर सभी ऑनलाइन गेम पसंद करते हैं, तो साथ मिलकर मल्टीप्लेयर गेम भी खेल सकते हैं. गेम्स खेलने से खूब हंसीमजाक होता है और साथ बिताया गया समय यादगार बन जाता है.
पिकनिक पर जाएं
अगर मौसम अच्छा हो, तो किसी पार्क या शांत जगह पर पिकनिक के लिए जा सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घर से हल्का खाना, फल और स्नैक्स साथ ले जाएं. वहां बैठकर बातें करें, गेम्स खेलें, फोटो खींचें और साथ में हंसीमजाक का आनंद लें. इस तरह आपका फ्रेंडशिप डे यादगार बन सकता है.
साथ मिलकर खाना बनाएं
दोस्तों के साथ मिलकर सैंडविच, पास्ता, पिज्जा, भेल, फ्रूट चाट या ठंडी ड्रिंक जैसी आसान चीजें तैयार करें. साथ में खाना बनाने का एक्सपीरिएंस मजेदार होता है और हर किसी को अपनी पसंद का स्वाद भी मिल जाता है. इसके बाद सभी मिलकर साथ बैठकर खाने का आनंद लें.
पुरानी यादों को दोबारा जीएं
पुरानी तस्वीरें और वीडियो देखें, स्कूल या कॉलेज के दिनों की बातें करें और मजेदार किस्से याद करें. चाहें तो पुरानी पसंदीदा जगह पर दोबारा जाएं या पुराने दोस्तों को वीडियो कॉल करें. इससे दोस्ती की यादें फिर से ताजा हो जाएंगी और दिन यादगार बन जाएगा.
फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ कहां जा सकते हैं?
फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ किसी कैफे, पार्क, मॉल, गेम जोन या पसंदीदा रेस्टोरेंट जा सकते हैं. अगर प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद है, तो पास के किसी गार्डन, झील या पिकनिक स्पॉट पर भी जा सकते हैं. इसके अलावा, साथ में शॉपिंग करना, बॉलिंग खेलना या किसी मनोरंजन वाली जगह घूमने जाना भी अच्छा विकल्प हो सकता है.
अगर बाहर जाना संभव न हो, तो किसी दोस्त के घर पर मिलकर मूवी देखना, गेम्स खेलना और साथ में खाना बनाना भी इस दिन को खास बना सकता है.
कम बजट में फ्रेंडशिप डे को कैसे बनाएं खास?
कम बजट में भी फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाया जा सकता है. दोस्तों के लिए हाथ से लिखा नोट या ग्रीटिंग कार्ड तैयार करें. पुरानी तस्वीरों का छोटासा फोटो कोलाज बनाकर गिफ्ट दें. घर पर ही मूवी नाइट रखें या साथ मिलकर पसंदीदा खाना बनाएं.
किसी पार्क में बैठकर बातें करना, फोटो खींचना और पुराने किस्से याद करना भी इस दिन को खास बना सकता है. सबसे जरूरी बात यह है कि दोस्तों के साथ दिल से समय बिताएं, क्योंकि दोस्ती की सबसे बड़ी खुशी साथ होने में ही होती है.



