Bulandshahr Minor Murder: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां एक 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फिर पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. ये पूरा मामला बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव निठारी का है. यहां शुक्रवार को गांव की रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से गायब हो गई थी.

इसके बाद शनिवार को करीब शाम 6 बजे ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर रेलवे स्टेशन के पास टिकट घर के पीछे बच्ची का अर्धनग्न शव मिला. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मृतक बच्ची के परिजनों ने बच्ची के साथ रेप करने के बाद हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा कि बड़ी ही बेरहमी से बच्ची की हत्या की गई है. बच्ची के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे. परिजनों ने आशंका जताई कि पहले बच्ची के साथ रेप किया गया उसके बाद बच्ची की निर्मम हत्या की गई.

पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

मृतका के चाचा ने आरोप लगाते हुए बताया कि बच्ची के साथ गलत काम करके उसकी हत्या कर दी गई और रेलवे स्टेशन के पास टिकट घर के पीछे बच्ची को फेक दिया गया. परिजनों ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं.

बीजेपी विधायक ने मामले में क्या कहा?

बुलंदशहर एसएसपी ने कहा कि फिलहाल बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घटनास्थल का निरिक्षण करने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. वहीं सिकंदराबाद से भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंची. उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा सिकंदराबाद क्षेत्र के वैर स्टेशन के पास एक बच्ची का शव मिला है जो कल शाम से लापता थी, लेकिन परिवार के लोगों ने भी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.