जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड को एक्सप्लोर करना भी बेहतरीन एक्सपीरियंस रहेगा. यहां पर झिरना और ढेला जोन मानसून के दौरान ओपन रहते हैं. बारिश की वजह से जंगल बेहद खूबसूरत हो जाता है. फोटोग्राफी के लिए ये टाइम बेस्ट रहता है. पक्षी प्रेमी हें तो ये टाइम यहां घूमने के लिए बेस्ट है. बारिश की बूंदों के बीच आपको जंगल सफारी का अनूठा अनुभव मिलेगा.

कर्नाटक के नागरहोल नेशनल पार्क Nagarhole National Park मानसून में बिल्कुल स्वर्ग जैसा हो जाता है. प्रकृति प्रेमी हैं या फोटोजेनिक हैं…ये टाइम यहां आने के लिए बेस्ट रहता है. काबिनी नदी का शानदार नजारा होता है तो वहीं बारिश से धुले पेड़ों की हरियाली देख मन सुकून से भर जाएगा. खासकर काबिनी क्षेत्र बहुत सुंदर हो जाता है. यहां पर आप हाथी, तेंदुआ, बाघ से लेकर सांभर, चीतल, बार्किंग डियर, चार सींगो वाले मृग, इंडियन बाइसन जैसे वन्यजीव देख सकते हैं.
मध्य प्रदेश के सिवनी और छिंदवाड़ा में फैले मुख्य टाइगर रिजर्व में से एक है पेंच नेशनल पार्क. इसका नाम पेंच नदी के नाम पर पड़ा है. ये एक मैजिकल फॉरेस्ट है. इसे द जंगल बुक की इंस्पिरेशन से बनाया गया है. यहां पर आपको स्लॉथ बीयर, चीतल, रॉयल बंगाल टाइगर, काला तेंदुआ, और कई तरह के पक्षी देखने को मिलते हैं. बारिश के दौरान यहां पर भी सिर्फ बफर जोन ही खुले होते हैं.
मानसून में आप पेरियार राष्ट्रीय उद्यान जाएं. ये अभयारण्य मुख्य रूप से हाथियों और बाघों के लिए जाना जाता है. इसके अलावा यहां की समृद्ध जैव विविधता भी आपको एक अलग एक्सपीरियंस देगी. यहां पर सांभर, जंगली सूअर, जंगली गिलहरी समेत कई पक्षी भी देखने को मिलते हैं. पार्क के बीचोंबीच बनी झील बनी है. यहां पर आप आप बोटिंग सफारी, बांस की राफ्टिंग और जंगल ट्रैकिंग का एक्सपीरियंस ले सकते हैं.
महाराष्ट्र का ताडोबाअंधारी टाइगर रिजर्व भी मानसून के दौरान जाना एक बेहतरीन एक्सपीरियंस रहेगा. मानसून में वैसे तो यहां के मुख्य जोन बंद रहते हैं, लेकिन कुछ बफर जोन को टूरिस्ट के लिए खुला रखा जाता है. इस वजह से भीड़ भी कम होती है. आप इस समय सुकून के साथ जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां रॉयल बंगाल टाइगर्स के अलावा आपको लेपर्ड देखने को मिलेंगे.



