Chhattisgarh Laborer Killed: जम्मूकश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी कर दी। इस आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने गोली मारने से पहले मजदूरों से उनका नाम पूछा था।

मृतक की पहचान दीपक रात्रे और भूपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों मजदूर ईंट भट्टे पर काम कर रहे थे। दोनों शवों को उनके गृहग्राम सक्ती के बहेराडीह गांव नहीं पहुंचने से परिजन और ग्रामीणों में नाराजगी है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि दीपक और भूपेंद्र को अंतिम विदाई देने का मौका भी छीन लिया गया। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
I spoke with the DGP, Shri Nalin Prabhat and top security officials following the brutal terrorist attack in Kulgam in which a labourer from Chhattisgarh was killed. I strongly condemn this cowardly act. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। I have directed our security forces to step up their operations and…
— Manoj Sinha July 31, 2026
जम्मूकश्मीर के उपराज्यपाल ने दी जानकारी
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जम्मूकश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर पोस्ट कर घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने बताया कि इस हमले के बाद उन्होंने डीजीपी नलिन प्रभात और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है तथा आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने और उन्हें जल्द से जल्द ढेर करने के निर्देश दिए हैं।
कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।
घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित…
— Vishnu Deo Sai July 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में राज्य के दो श्रमिक की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मृतक दीपक रात्रे और भूपेंद्र कुमार श्रद्धांजलि दी और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
खबर अपडेट हो रही है….



