टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड. ने जुलाई 2026 में शानदार परफॉर्मेंस किया है. कंपनी की कुल बिक्री घरेलू और विदेशी बाजारों को मिलाकर 63,760 यूनिट रही, जो पिछले साल जुलाई के मुकाबले 59% ज्यादा है. कंपनी की पैसेंजर व्हीकल रेंज की बढ़ती मांग में इलेक्ट्रिक वाहनों का बड़ा योगदान रहा है.

घरेलू मार्केट में भी बढ़ी सेल

जुलाई 2026 में टाटा मोटर्स ने भारत में 62,611 पैसेंजर व्हीकल बेचे. पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 39,521 यूनिट था. यानी घरेलू बिक्री में करीब 58% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इतना ही नहीं, जून 2026 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 62,076 यूनिट बेची थीं. जुलाई के आंकड़े इससे थोड़े ज्यादा रहे, जिससे पता चलता है कि कंपनी ने अपनी बिक्री की रफ्तार बनाए रखी.

विदेशी बाजार में भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स

Tata Motors की इंटरनेशनल बिक्री में भी सुधार देखने को मिला. जुलाई 2026 में कंपनी ने विदेशों में 1,149 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल जुलाई में यह संख्या 654 यूनिट थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जून 2026 में कंपनी की विदेशी बिक्री 1,007 यूनिट रही थी. इससे संकेत मिलता है कि दूसरे देशों में भी Tata की गाड़ियों की मांग धीरेधीरे बढ़ रही है.

EV बिक्री बनी सबसे बड़ी ताकत

जुलाई महीने की सबसे खास बात टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री रही. कंपनी ने घरेलू और विदेशी बाजारों को मिलाकर 15,217 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जो जुलाई 2025 की 7,124 यूनिट सेल से 114% ज्यादा है. जून 2026 में कंपनी ने 14,800 EV यूनिट भेजी थीं, यानी जुलाई में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में एक और बढ़त देखने को मिली.

Tata Motors के लिए यह आंकड़ा काफी अहम है, क्योंकि इससे पता चलता है कि इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बनी हुई है और कंपनी की EV रणनीति को मजबूती मिल रही है.

जून में भी रहा था मजबूत प्रदर्शन

जुलाई के अच्छे नतीजे जून 2026 के शानदार प्रदर्शन के बाद आए हैं. जून में Tata Motors Passenger Vehicles ने 63,083 यूनिट बेची थीं, जो पिछले साल की तुलना में 69% ज्यादा थीं.उस समय कंपनी ने बताया था कि कुछ लोकल सप्लाई से जुड़ी समस्याओं के कारण Sierra SUV के प्रोडक्शन और डिलीवरी पर असर पड़ा था. हालांकि, इसकी बुकिंग डिमांड मजबूत बनी हुई थी.