Headmaster Obscene Act: छत्तीसगढ़ के जांजगीरचांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पर आरोप लगा है कि उसने स्कूल समय के दौरान बच्चों के सामने पैंट उतारकर अश्लील हरकत की और कक्षा में मौजूद मासूम छात्राओं को अपने पास बुलाकर गलत नीयत से व्यवहार करने का प्रयास किया. घटना से डरेसहमे बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद भारी बवाल मच गया.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को जब चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, तभी उससे सटी दूसरी कक्षा में हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पैंट उतारकर बैठा हुआ था. जब बच्चे किसी सवाल के संबंध में हेडमास्टर के पास पहुंचे, तो उसने बच्चों के सामने ही पेशाब किया और मासूम छात्राओं को अपने करीब बुलाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की. हेडमास्टर की इस घिनौनी हरकत से छात्राएं बेहद डर गईं और स्कूल खत्म होते ही तुरंत अपने घर पहुंचीं.
स्कूल पहुंचे परिजनों ने बनाया वीडियो, हड़बड़ाकर कपड़े पहनने लगा शिक्षक
बच्चों के मुंह से घटना सुनते ही अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ तुरंत स्कूल पहुंची. वहां हेडमास्टर अपनी कुर्सी पर अर्धनग्न हालत में बैठा हुआ मिला. परिजनों ने अपने मोबाइल से हेडमास्टर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. खुद को घिरता और वीडियो बनता देख आरोपी हेडमास्टर हड़बड़ाहट में अपनी पैंट पहनने लगा.
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, जांच जारी
घटना के बाद पामगढ़ पुलिस और प्रशासन हरकत में आया. परिजनों ने तुरंत आपातकालीन सेवा डायल112 को सूचना दी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम आरोपी हेडमास्टर को भीड़ से निकालकर थाने ले गई. पामगढ़ थाने में पीड़ित छात्राओं और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. जांजगीरचांपा के कलेक्टर ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने और नियमानुसार सख्त निलंबन व कार्रवाई के आदेश दिए हैं.



