हम दिनभर अपने हाथों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. मोबाइल चलाने, पैसे लेनेदेने, दरवाजों के हैंडल पकड़ने, सार्वजनिक जगहों की चीजें छूने और कई दूसरे कामों के दौरान हाथ अलगअलग सतहों के संपर्क में आते हैं. ऐसे में हाथों पर बैक्टीरिया, वायरस और दूसरे कीटाणु आसानी से चिपक सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर इन्हीं गंदे हाथों से आंख, नाक या मुंह को छू लिया जाए या बिना हाथ धोए खाना खाया जाए, तो ये कीटाणु शरीर के अंदर पहुंच सकते हैं. इससे सर्दीजुकाम, फ्लू, डायरिया, फूड पॉइजनिंग, पेट के इंफेक्शन और कई दूसरी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए हाथों की सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

एक छोटीसी आदत है, लेकिन इसका असर हमारी सेहत पर बड़ा हो सकता है. सिर्फ हाथों पर पानी डालना काफी नहीं होता, बल्कि उन्हें सही तरीके से धोना भी जरूरी है. हाथ धोने का सही तरीका जानने से संक्रमण फैलने का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है. यह आदत न सिर्फ आपको, बल्कि आपके परिवार और आसपास के लोगों को भी कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है. आइए जानते हैं हाथ धोने का सही तरीका क्या है और किन मौकों पर हाथ जरूर धोने चाहिए.
हाथ धोने का सही तरीका क्या है?
के अनुसार, सबसे पहले हाथों को साफ बहते पानी से गीला करें. इसके बाद साबुन लगाकर दोनों हथेलियों, हाथों के पीछे, उंगलियों के बीच, नाखूनों के नीचे और अंगूठों को अच्छी तरह रगड़ें. कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं. इसके बाद साफ बहते पानी से हाथों को अच्छी तरह धो लें और साफ तौलिये या एयर ड्रायर से सुखाएं.
अगर उस समय साबुन और पानी उपलब्ध न हो, तो कम से कम 60% अल्कोहल वाला हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल किया जा सकता है. सैनिटाइजर को पूरे हाथों पर लगाकर तब तक रगड़ें, जब तक हाथ सूख न जाएं. हालांकि, अगर हाथों पर साफ दिखाई देने वाली गंदगी या चिकनाई हो, तो साबुन और पानी से हाथ धोना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है.
किन मौकों पर हाथ जरूर धोने चाहिए?
CDC के अनुसार, खाना बनाने से पहले, खाना खाने से पहले और खाना बनाने के बाद हाथ जरूर धोने चाहिए. टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद, बच्चे का डायपर बदलने के बाद और किसी बीमार व्यक्ति की देखभाल करने से पहले और बाद में भी हाथ साफ करना जरूरी है.
इसके अलावा, खांसने, छींकने या नाक साफ करने के बाद, कूड़ा छूने के बाद, जानवरों या उनके खाने को छूने के बाद और घाव की सफाई या पट्टी करने से पहले और बाद में भी हाथ धोने चाहिए. इन मौकों पर हाथ साफ रखने से संक्रमण फैलने का खतरा कम हो सकता है.



