सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में अलगअलग ब्रांड की कई सारी गाड़ियां लॉन्च होने के कारण अब मुकाबला काफी कड़ा हो गया है. मारुति ने अपनी ब्रेजा फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी है और कॉम्पिटिशन में बने रहने के लिए इस एसयूवी कार में काफी कुछ बदलाव भी किए गए हैं. दूसरी तरफ, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ है, जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं और यह गाड़ी अच्छी रोड प्रेजेंस भी देती है. इसलिए आज हम आप इस खबर के माध्यम से दोनों के बीच कंपेरिजन करके बताने जा रहे हैं.

Maruti Brezza Facelift vs Mahindra XUV 3XO: कीमत
की कीमत 7.4 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की प्राइस 13.71 लाख रुपये है. वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की प्राइस 7.8 लाख रुपये से शुरू होकर 15.04 लाख रुपये तक जाती है.
| मॉडल | मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट |
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
|
| कीमत | 7.4 लाख रुपये से 13.71 लाख रुपये |
7.8 लाख रुपये से 15.04 लाख रुपये
|
Maruti Brezza Facelift vs Mahindra XUV 3XO: डाइमेंशन
साइज के मामले में दोनों एसयूवी में अंतर देखने को मिलता है . के मुकाबले मारुति ब्रेजा 5 मिलीमीटर लंबी और 38 मिलीमीटर ऊंची कार है. वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ब्रेजा से 31 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी है और इसका व्हीलबेस 100 मिलीमीटर लंबा है. लंबे व्हीलबेस का सीधा मतलब है कि केबिन के अंदर पैसेंजर को बेहतर लेगरूम स्पेस मिलती है. ज्यादा चौड़ाई होने की वजह से तीन पैसेंजर को शोल्डर रूम भी बेहतर मिल पाता है.
| मॉडल | मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट | महिंद्रा | अंतर |
| लंबाई | 3995 मिलीमीटर | 3990 मिलीमीटर | 5 मिलीमीटर |
| चौड़ाई | 1790 मिलीमीटर | 1821 मिलीमीटर | |
| ऊंचाई | 1685 मिलीमीटर | 1647 मिलीमीटर | 38 मिलीमीटर |
| व्हीलबेस | 2500 मिलीमीटर | 2600 मिलीमीटर |
Maruti Brezza Facelift vs Mahindra XUV 3XO: कलर ऑप्शन
| मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट |
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
|
| विवासियस ऑरेंज | सिट्रीन येलो |
| लस्ट्रस बेज | डीप फॉरेस्ट |
| आर्कटिक व्हाइट | ड्यून बेज |
| सिजलिंग रेड | एवरेस्ट व्हाइट |
| स्प्लेंडिड सिल्वर | गैलेक्सी ग्रे |
| मैग्मा ग्रे | नेबुला ब्लू |
| ब्लूइश ब्लैक | स्टेल्थ ब्लैक |
| टैंगो रेड |
Maruti Brezza Facelift vs Mahindra XUV 3XO: पावरट्रेन
पावरट्रेन ऑप्शन के मामले में दोनों एसयूवी अलगअलग तरह के ग्राहकों को टारगेट करती हैं. मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें एक 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन , एक पेट्रोलसीएनजी ऑप्शन , और फ्रॉन्क्स वाला नया 1.0लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन शामिल हैं .सीएनजी का विकल्प उन खरीदारों के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है जिनकी प्राथमिकता कम रनिंग कॉस्ट है. यह इंजन 6स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है.
| इंजन | मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट | महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ | ||||
| इंजन | 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल | 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी | 1लीटर टर्बो पेट्रोल | 1.2लीटर टर्बोपेट्रोल | 1.2लीटर टीजीडीआई टर्बोपेट्रोल | 1.5लीटर डीजल |
| पावर | 103 पीएस | 88 पीएस | 110 पीएस | 112 पीएस | 130 पीएस | 117 पीएस |
| टॉर्क | 139 एनएम | 121.5 एनएम | 170 एनएम | 200 एनएम | 230 एनएम | 300 एनएम |
| ट्रांसमिशन | 6स्पीड एमटी / 6स्पीड एटी | 6स्पीड एमटी | 6स्पीड एमटी | 6स्पीड एमटी, 6स्पीड एटी | 6स्पीड एमटी, 6स्पीड एटी |
6स्पीड एमटी, 6स्पीड एएमटी
|
| ड्राइवट्रेन | एफडब्लूडी | एफडब्लूडी | एफडब्लूडी | एफडब्लूडी | एफडब्लूडी | एफडब्लूडी |
दूसरी ओर, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ परफॉर्मेंस पर ज्यादा फोकस करती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें दो टर्बोपेट्रोल इंजन ऑप्शन : 1.2लीटर एमस्टैलियन और एक ज्यादा पावरफुल 1.2लीटर टीजीडीआई टर्बोपेट्रोल दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें 1.5लीटर का डीजल इंजन भी मिलता है, जिसके साथ 6स्पीड एमटी और 6स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है. इन दोनों एसयूवी कार में फ्रंटव्हीलड्राइव कॉन्फिग्रेशन मिलता है.
Maruti Brezza Facelift vs Mahindra XUV 3XO: फीचर और सेफ्टी
मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट और एक्सयूवी 3एक्सओ कार में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, ऑटोएलईडी हेडलैंप, पुशबटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 360डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं. महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ गाड़ी में बड़ा 12.25इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि ब्रेजा फेसलिफ्ट में 10.1 इंच यूनिट मिलती है. इन दोनों एसयूवी कार में वायरलेस एंड्रॉइड और एप्पल कारप्ले के साथ कनेक्टेड कार टेक फीचर्स भी मिलते हैं.
राइडिंग के लिए महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ गाड़ी में 17व्हील व्हील सेटअप दिया गया है, जबकि फेसलिफ्ट ब्रेजा कार में 16व्हील सेटअप मिलता है. जहां महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, वहीं मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में सिंगलपेन सनरूफ मिलता है. नई मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट गाड़ी में एचयूडी , एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैडल शिफ्टर्स और लेवल1 एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में लेवल2 एडीएएस सूट मिलता है.



