Actor Pankaj Tripathi Brother Attacked: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आई है। गोपालगंज में मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ त्रिपाठी पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। इस हमले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर खूनी हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर, 1 आरोपी गिरफ्तार​
एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर खूनी हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर, 1 आरोपी गिरफ्तार​

बिहार के गोपालगंज में एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी एक पुराने विवाद के चलते हुए धारदार हथियार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जबकि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई और छापेमारी शुरू की।

बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

बिहार के गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंड गांव में के बड़े भाई पर जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश और आपसी विवाद को लेकर यह हमला किया गया।

Gopalganj, Bihar: Brother of actor Pankaj Tripathi, Bijendra Nath Tiwari, sustained critical injuries in a sharpweapon attack linked to an old dispute. He was shifted to Patna for advanced treatment, while police formed a special team and launched raids to apprehend the accused. pic.twitter.com/uZRLUN3WNs

— IANS June 21, 2026

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक बताई गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

घात लगाकर बैठे थे आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, बेलसंड गांव में पुराने विवाद और पुरानी अदावत के कारण हमलावरों ने बिजेंद्र नाथ तिवारी को निशाना बनाया। रविवार की रात आरोपी पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही बिजेंद्र नाथ तिवारी वहां पहुंचे, उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़े।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया।

–

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

इसी क्रम में सोमवार को सदर एसडीपीओ2 राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा घटना में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ने एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी के स्वास्थ्य पर परिवार और शुभचिंतकों की नजर बनी हुई है।