जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह टी20 इंटरनेशनल में 3 विकेट लेने वाले भारत के पहले ओपनर बने, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 साल बाद वीरेंद्र सहवाग के खास रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

IND vs ZIM, Abhishek Sharma record: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रन से बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। बल्लेबाजी में वह बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन गेंद से उन्होंने ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसने उन्हें इतिहास के पन्नों में जगह दिला दी।
अभिषेक शर्मा ने अपनी शानदार गेंदबाजी से न सिर्फ जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी को तहसनहस किया, बल्कि 14 साल पुराने एक खास भारतीय रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय ओपनर 3 विकेट लेने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
THE ALLROUNDER ABHISHEK SHARMA.🤯
Abhishek Sharma becomes first opener to take 3 wickets in a T20I game for India. 🇮🇳 pic.twitter.com/JKfwKj1XCa
— Maina Singh July 26, 2026
IND vs ZIM: टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में 2.5 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यमहुरी और रिचर्ड नगरवा को अपना शिकार बनाया। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी है। इसी के
IND vs ZIM: 14 साल बाद दोहराया वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड
इससे पहले यह कारनामा भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 26 फरवरी 2012 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कॉमनवेल्थ बैंक ट्राईसीरीज के वनडे मुकाबले में किया था। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए उस मैच में सहवाग ने 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए थे। अब करीब 14 साल बाद अभिषेक शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय ओपनर 3 विकेट लेकर उनकी इस उपलब्धि की बराबरी कर ली।
IND vs ZIM: बल्ले से नहीं चला जादू, गेंद से बने मैच के हीरो
अभिषेक शर्मा का बल्ला इस मुकाबले में शांत रहा और वह 8 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर ने जब उन्हें गेंद सौंपी तो उन्होंने शानदार स्पेल डालते हुए भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच का रुख बदल दिया।
IND vs ZIM: भारत की बड़ी जीत में निभाई अहम भूमिका
वीरेंद्र सहवाग के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बावजूद 2012 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अभिषेक शर्मा की घातक गेंदबाजी इस बार टीम इंडिया के लिए जीत की वजह बनी। उनकी अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को पूरी तरह दबाव में रखा और भारत ने मुकाबला 90 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर सीरीज में दमदार वापसी की।



