Hero VIDA ने नेपाल में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय एंट्री की घोषणा की है. यह कंपनी का पहला विदेशी बाजार है, जहां से उसके ग्लोबल कारोबार की शुरुआत हो रही है. नेपाल में Hero VIDA ने CG Motors के साथ साझेदारी की है. चौधरी ग्रुप नेपाल की बड़ी कारोबारी कंपनियों में से एक है और दुनिया भर में 160 से ज्यादा कंपनियों तथा 123 ब्रांड्स का संचालन करता है.

Hero VIDA स्कूटर सीरीज
नेपाल के ग्राहकों के लिए ने VIDA VX2 EVOOTER सीरीज और VIDA DIRT.E K3 ऑफरोड इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन्हें नेपाल के लोगों की अलगअलग जरूरतों और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. VIDA VX2 EVOOTER दो वेरिएंट VX2 Plus और VX2 Go में आएगी, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें.
VIDA VX2 Plus बैटरी पैक
नेपाल की मुश्किल और ऊंचेनीचे रास्तों को ध्यान में रखकर को तैयार किया गया है. इसमें 18 डिग्री तक की चढ़ाई आसानी से चढ़ने की कैपेसिटी है. स्कूटर में 4.4 kWh की बैटरी दी गई है, जिसमें 2.2 kWh की दो रिमूवेबल बैटरियां मिलती हैं. यह एक बार चार्ज करने पर 140 किमी तक की रियलवर्ल्ड रेंज देता है. इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है और यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.1 सेकेंड में पकड़ लेता है. DC फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी 65 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है.
कंपनी का बयान
इस मौके पर Hero MotoCorp के इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट की चीफ बिजनेस ऑफिसर कौसल्या नंदकुमार ने कहा कि, नेपाल में लॉन्च के साथ VIDA ने अपने ग्लोबल सफर की शुरुआत कर दी है, जो हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है. हमें खुशी है कि भारत के बाद अब हम अपनी बेहतरीन इंजीनियरिंग और आधुनिक तकनीक को नेपाल के ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं. नेपाल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तेजी से बढ़ता बाजार है. हमें भरोसा है कि CG Motors के साथ हमारी साझेदारी वहां के ग्राहकों को प्रीमियम, भरोसेमंद और नई तकनीक से लैस राइडिंग का शानदार अनुभव देगी.



