दिन की अच्छी शुरुआत के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी माना जाता है. सुबह का खाना शरीर को एनर्जी देता है और दिनभर एक्टिव रहने में मदद करता है. इसलिए नाश्ते में ऐसी चीजें शामिल करने की सलाह दी जाती है, जो स्वादिष्ट होने के साथसाथ पोषण से भी भरपूर हों. इन्हीं में से एक है मूंग स्प्राउट्स, जिसे अंकुरित मूंग भी कहा जाता है.

मूंग स्प्राउट्स का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसके अलावा इसमें फाइबर, आयरन, फोलेट, विटामिन सी और कई दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, पाचन बेहतर होता है और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है. अगर आप अपने ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मूंग स्प्राउट्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं मूंग स्प्राउट्स से बनने वाली 5 हेल्दी रेसिपी और इसे खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
मूंग स्प्राउट्स से बनाएं ये 5 हेल्दी रेसिपी
मूंग स्प्राउट्स सलाद
उबले या हल्के स्टीम किए हुए मूंग स्प्राउट्स में खीरा, टमाटर, प्याज, गाजर, नींबू का रस और थोड़ा काला नमक मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें. यह रेसिपी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जो पेट लंबे समय तक भरा रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है.
मूंग स्प्राउट्स चीला
मूंग स्प्राउट्स को थोड़ा अदरक, हरी मिर्च और मसालों के साथ पीस लें. इसमें बारीक कटी सब्जियां मिलाकर तवे पर हल्के तेल में चीला सेंक लें. यह प्रोटीन से भरपूर नाश्ता है, जो शरीर को एनर्जी देता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता.
मूंग स्प्राउट्स उपमा
हल्के तेल में राई, करी पत्ता, प्याज और अपनी पसंद की सब्जियां भूनें. फिर इसमें मूंग स्प्राउट्स डालकर कुछ मिनट पकाएं. स्वाद के अनुसार नमक और नींबू का रस मिलाएं. यह हल्का, स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर नाश्ता है, जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है.
मूंग स्प्राउट्स सैंडविच
ब्राउन ब्रेड में मूंग स्प्राउट्स, खीरा, टमाटर, प्याज और हरी चटनी भरकर सैंडविच तैयार करें. चाहें तो इसे हल्का सेक भी सकते हैं. यह रेसिपी प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए अच्छा विकल्प है.
मूंग स्प्राउट्स पराठा
उबले हुए मूंग स्प्राउट्स को हल्का मैश करके उसमें बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च और मसाले मिलाएं. इस मिश्रण को आटे की लोई में भरकर पराठा बेलें और तवे पर हल्के तेल या घी के साथ सेंक लें. यह पराठा प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसे दही या हरी चटनी के साथ ब्रेकफास्ट में खाया जा सकता है.
मूंग स्प्राउट्स खाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
मूंग स्प्राउट्स हमेशा अच्छी तरह धोकर ही खाएं. अगर आपका पाचन कमजोर है, तो इन्हें कच्चा खाने की बजाय हल्का उबालकर या स्टीम करके खाना बेहतर रहता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ताजा स्प्राउट्स का ही इस्तेमाल करें और लंबे समय तक रखे हुए स्प्राउट्स खाने से बचें.
इन्हें साफ बर्तन में तैयार करें और फ्रिज में ज्यादा दिनों तक न रखें. अगर स्प्राउट्स खाने के बाद पेट दर्द, गैस या दूसरी कोई परेशानी हो, तो इन्हें खाना बंद करें और डॉक्टर से सलाह लें. संतुलित मात्रा में खाने से मूंग स्प्राउट्स आपकी डाइट का हेल्दी हिस्सा बन सकते हैं.



