IMD Weather Updates: मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, दो सक्रिय निम्न दबाव के क्षेत्रों और मानसून ट्रफ के प्रभाव से उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत और पश्चिमी तट के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है. आज दिल्ली में दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आइए जानते हैं कि आज यूपी, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक, दिल्लीएनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मूकश्मीर में 27 से 31 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

बिहारझारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कई दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

गुजरात महाराष्ट्र में भी अलर्ट

गुजरात, कोंकणगोवा, मध्य महाराष्ट्र और सौराष्ट्रकच्छ में भी भारी बारिश का अलर्ट है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी अगले सप्ताह तक तेज बारिश जारी रह सकती है. छत्तीसगढ़ में आज कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

केरल, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के कई हिस्सों में गरजचमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. कुछ स्थानों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

इन राज्यों में अचानक बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अचानक बाढ़ का खतरा जताया है. निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर पानी भरने की आशंका है.

मछुआरों के लिए चेतावनी

IMD ने 26 से 30 जुलाई के बीच अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में समुद्र के उग्र रहने की चेतावनी देते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश के दौरान जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने, यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट लेने और कमजोर इमारतों से दूर रहने की अपील की है.