भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki लगातार अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने में जुटी हुई है. ग्राहकों की बदलती पसंद और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कंपनी आने वाले समय में कई नई कारें और अपडेटेड मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. इनमें हाइब्रिड तकनीक वाली Fronx, नई Grand Vitara Facelift और Grand Vitara पर आधारित बड़ी 7सीटर SUV शामिल हैं.

Maruti Fronx Hybrid
जल्द ही Fronx का हाइब्रिड वर्जन पेश कर सकती है. इसे कंपनी के नए इनहाउस डेवलप्ड सीरीज हाइब्रिड सिस्टम के साथ लाया जाएगा. डिजाइन के मामले में यह मौजूदा Fronx जैसी ही दिख सकती है, लेकिन इसमें कुछ नए प्रीमियम फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है.
इसमें बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और लेवल2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन जनरेटर की तरह काम करेगा, जबकि कार को इलेक्ट्रिक मोटर चलाएगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कंपनी इस हाइब्रिड मॉडल से 35 kmpl से ज्यादा माइलेज देने का लक्ष्य रख रही है.
Maruti Grand Vitara Facelift
की लोकप्रिय SUV Grand Vitara को भी जल्द अपडेट किया जाएगा. 2022 में लॉन्च होने के बाद यह इसका पहला बड़ा अपडेट होगा. नई Grand Vitara Facelift में बाहरी डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे, लेकिन केबिन और फीचर्स में बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं.
नई SUV में अपडेटेड डैशबोर्ड, बड़ी टचस्क्रीन, बेहतर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लेवल2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है. सेफ्टी के लिए छह एयरबैग सभी वेरिएंट में दिए जा सकते हैं. इंजन ऑप्शन में मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG पावरट्रेन जारी रह सकते हैं.
Grand Vitara आधारित 7सीटर SUV
Maruti एक नई तीनरो वाली SUV पर भी काम कर रही है, जिसे Y17 कोडनेम दिया गया है. यह Grand Vitara पर आधारित होगी और कंपनी की प्रीमियम 7सीटर SUV के रूप में आएगी. इसका मुकाबला Hyundai Alcazar, Tata Safari और Mahindra XUV 7XO जैसी गाड़ियों से होगा.
नई SUV में लंबा व्हीलबेस और ज्यादा बड़ा केबिन मिलेगा. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, डिजिटल डिस्प्ले, हेडअप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
कुल मिलाकर Maruti Suzuki आने वाले समय में हाइब्रिड तकनीक, ज्यादा फीचर्स और बड़े SUV मॉडल्स के जरिए बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रही है.



