आजकल फिट रहने के लिए कई लोग जिम जाते हैं, दौड़ लगाते हैं, योग करते हैं या घर पर ही नियमित वर्कआउट करते हैं. लेकिन सिर्फ एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं होता. अच्छी फिटनेस और बेहतर रिजल्ट के लिए सही खानपान भी उतना ही जरूरी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कई लोग वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए, इस पर ध्यान नहीं देते. ऐसे में शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता और मेहनत का पूरा फायदा भी नहीं मिल पाता.

वर्कआउट के दौरान शरीर काफी एनर्जी खर्च करता है और मसल्स पर भी दबाव पड़ता है. ऐसे में शरीर को दोबारा एनर्जी देने और मसल्स की रिकवरी के लिए सही समय पर पौष्टिक भोजन करना जरूरी होता है. के अनुसार, वर्कआउट के बाद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर भोजन शरीर को रिकवरी में मदद करता है और अगली एक्सरसाइज के लिए भी तैयार करता है. सही डाइट लेने से शरीर बेहतर तरीके से काम करता है और फिटनेस गोल्स हासिल करने में मदद मिलती है. आइए जानते हैं वर्कआउट के बाद कौनसे फूड्स खाने चाहिए और किन फूड्स को खाने से बचना चाहिए.
वर्कआउट के बाद कौनसे फूड्स खाने चाहिए?
अंडे
वर्कआउट के बाद उबले या ऑमलेट के रूप में अंडे खा सकते हैं. इनमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मसल्स की रिकवरी और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है. इन्हें सलाद या होल व्हीट ब्रेड के साथ भी खाया जा सकता है.
दही
एक कटोरी सादा दही वर्कआउट के बाद अच्छा विकल्प है. इसमें प्रोटीन और कैल्शियम होता है, जो शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करता है. इसे फलों के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है, जिससे कार्बोहाइड्रेट भी मिल जाते हैं.
केला
वर्कआउट के बाद केला खाना फायदेमंद माना जाता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम होता है, जो शरीर की एनर्जी वापस देने और थकान कम करने में मदद करता है. इसे दही या पीनट बटर के साथ भी खाया जा सकता है.
ग्रिल्ड चिकन
ग्रिल्ड चिकन प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. इसे सलाद, ब्राउन राइस या रोटी के साथ खाया जा सकता है. यह मसल्स की रिकवरी में मदद करता है और शरीर को जरूरी पोषण देता है.
पीनट बटर सैंडविच
होल व्हीट ब्रेड पर पीनट बटर लगाकर सैंडविच तैयार करें. इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन दोनों मिलते हैं, जो वर्कआउट के बाद शरीर की एनर्जी वापस लाने और मसल्स की रिकवरी में मदद करते हैं.
वर्कआउट के बाद क्या खाने से बचना चाहिए?
वर्कआउट के तुरंत बाद तलाभुना खाना, ज्यादा मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, पैकेट वाले स्नैक्स और बहुत ज्यादा शक्कर वाली चीजें खाने से बचना चाहिए. इनमें पोषण कम और अनहेल्दी फैट, नमक या चीनी ज्यादा हो सकती है.
ऐसे फूड्स शरीर की रिकवरी में ज्यादा मदद नहीं करते. इसके अलावा, वर्कआउट के बाद पानी पीना भी जरूरी है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. कोशिश करें कि वर्कआउट के बाद पौष्टिक और संतुलित भोजन ही चुनें.
वर्कआउट के बाद कितनी देर में खाना चाहिए?
Mayo Clinic के अनुसार, वर्कआउट के बाद करीब दो घंटे के अंदर कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर भोजन करना अच्छा माना जाता है. इससे शरीर को खर्च हुई एनर्जी वापस पाने और मसल्स की रिकवरी में मदद मिलती है.
अगर तुरंत पूरा भोजन करना संभव न हो, तो पहले कोई हल्का और पौष्टिक स्नैक खा सकते हैं. इसके बाद संतुलित भोजन करें. साथ ही, वर्कआउट के बाद पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और रिकवरी बेहतर हो सके.



