अभी तक आपके घर तक स्मार्टफोन, कपड़े और राशन पहुंचाने वाला ईकॉमर्स जायंट Flipkart अब आपकी थाली तक गरमागरम खाना भी पहुंचाने की तैयारी में है. जल्द ही Flipkart फूड डिलीवरी सर्विस की शुरुआत करने जा रहा है. फ्लिपकार्ट ने ऐसे समय में फूड डिलीवरी सर्विस की शुरुआत करने की तैयारी की है, जब 10Minute Delivery की जंग पहले से ही तेज हो चुकी है, ऐसे में फ्लिपकार्ट का यह नया दांव जोमैटो और स्विगी को कड़ी टक्कर दे सकता है. आइए जानते हैं क्या है फ्लिपकार्ट का मास्टरप्लांट और कैसे मिलेगी आपको यह सर्विस…

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने इस बात की पुष्टि की है. सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति के अनुसार कंपनी आने वाले कुछ सप्ताह के भीतर अपनी फूड डिलीवरी सर्विस लॉन्च करेगी. कंपनी सबसे पहले इसे कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में टेस्टिंग के रूप में सर्विस की शुरुआत करेगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कस्टमर्स से मिले फीडबैक के आधार पर सर्विस को सुधारा जाएगा और फिर इसे बड़े पैमाने पर दूसरे शहरों में विस्तार दिया जाएगा.
कैसे इस्तेमाल कर सकेंगे यह सर्विस?
डेडिकेटेड ऐप और मेन ऐप
यूजर इस सुविधा का इस्तेमाल फ्लिपकार्ट के मेन ऐप के साथसाथ एक नए डेडिकेटेड ऐप के जरिए भी कर सकेंगे.
ONDC से जुड़ाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लिपकार्ट की यह सर्विस सरकार के ONDC यानी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कामर्स नेटवर्क से इंटीग्रेटेड होगी. इससे फ्लिपकार्ट को बड़े पैमाने पर रेस्टोरेंट्स और डिलीवरी पार्टनर्स का नेटवर्क तुरंत मिल जाएगा.
फ्लिपकार्ट मिनट्स की सफलता के बाद बड़ा कदम
फ्लिपकार्ट का यह फैसला उसकी क्विककॉमर्स सर्विस Flipkart Minutes की सफलता के बाद आया है. कंपनी ने हाल ही में बताया कि उसने दो साल से भी कम समय में 130 शहरों में 1,000 से ज्यादा माइक्रोफुलफिलमेंट सेंटर खोल लिए हैं. वहीं, टायर2 और टायर3 शहरों में इसकी मांग में 42 गुना बढ़ोतरी देखी गई है.
मार्केट में बढ़ी हलचल
फूड डिलीवरी मार्केट में मुकाबला लगातार बढ़ता ही जा रहा है.
हाल ही में राइडहेलिंग ऐप Rapido ने Ownly नाम से अपनी फूड डिलीवरी सर्विस शुरू की है, जो रेस्टोरेंट्स से जीरो कमीशन लेने का दावा करती है.
स्विगी ने भी बजटफ्रेंडली यूजर्स के लिए Toing नाम से नया फीचर पेश किया है.
दूसरी तरफ जोमैटो की पैरेंट कंपनी Eternal के फाउंडर दीपिंदर गोयल का मानना है कि नए कॉम्पिटिटर सिर्फ डिस्काउंट के दम पर टिके हैं, वहीं रियल ग्रोथ रेस्टोरेंट सप्लाई चेन सुधारने से आएगी. कल्याण कृष्णमूर्ति ने फ्लिपकार्ट की सटीक रणनीति का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन उनका कहना है कि फ्लिपकार्ट सिर्फ उन्हीं कैटेगरी में एंट्री करती है जहा वह ग्राहकों को कुछ नया और बेहतर अनुभव दे सके.



