अकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ में अपने पति गौरव खन्ना को ‘स्ट्रेंजर’ कहकर चौंका दिया, यह कहते हुए कि उन्हें परिवार या पालतू कुत्ते के आने से ज्यादा खुशी होती।

लॉक अप 2 के लेटेस्ट एपिसोड ने नया ड्रामा क्रिएट कर दिया है। एक बातचीत के दौरान अकांक्षा चमोला ने अपने पति गौरव खन्ना को स्ट्रेंजर बताया जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया।

आकांक्षा ने कहा कि उन्हें अच्छा नहीं लगा कि उनसे मिलने गौरव खन्ना शो पर आए। उन्हें अच्छा तब लगता अगर उनके परिवार का कोई सदस्य उनसे मिलने आता। श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर गौरव की जगह उनकी मां, पिता या उनका पालतू कुत्ता भी आता, तो उन्हें ज्यादा खुशी होती।

अकांक्षा ने गौरव को बताया स्ट्रेंजर

धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा के लॉक अप 2 हाउस में एंट्री के बाद श्रेया ने आकांक्षा से कहा, ‘तुम्हारा भी आ गया, इसका भी आ गया। मेरे को भी मेरा ब्वॉयफ्रेंड चाहिए थोड़ी देर के लिए।’ इसका जवाब देते हुए, आकांक्षा ने चुटकी ली,’मेरे तो एक्स था। हंस तो रहा है वरुण , बोल रहा है ‘तेरा परिवार कहा आया। तेरा तो स्ट्रेंजर आया।’ उनकी इस बात पर श्रेया, शिल्पा और आकांक्षा खुद हंस पड़ीं।

अकांक्षा ने आगे कहा ‘उससे ज्यादा कोई और आता मेरी फैमिली से तो मुझे अच्छा लगता। इस पर श्रेया उनसे पूछती हैं कि उन्हें ऐसा क्यों लग रहा?’ अकांक्षा ने कहा ‘क्योंकि मुझे मेरा कम्फर्ट चाहिए। अगर मेरी मम्मी या पापा में से कोई आता या फिर मेरा डॉगी ही आ जाता।’ अकांक्षा की ये बात सुनकर श्रेया और शिल्पा एक बार फिर से जोरजोर से हंसने लग जाती हैं।

अकांक्षा ने लॉक अप 2 में खोला था सीक्रेट

आकांक्षा चमोला ने सबसे पहले ‘लॉक अप 2’ में खुलासा किया था कि उन्होंने और गौरव खन्ना ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने जेल के अंदर इसे अपने डार्क सीक्रेट्स में से एक के तौर पर जाहिर किया। उन्होंने बताया कि वे दोनों लगभग एक महीने से अलग रह रहे थे और तलाक लेने वाले हैं। अकांक्षा ने इस फैसले को दोनों की आपसी सहमति से लिया फैसला बताया।