नई दिल्ली। दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है. 20 जुलाई को ‘चलो पार्लियामेंट’ मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए. सोनम वांगचुक अस्पताल में भूख हड़ताल जारी रखे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. यह आंदोलन अब मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पटना से लेकर अन्य शहरों तक फैल चुका है. विपक्ष ने सरकार को घेरा है, जबकि भाजपा इसे राजनीति से प्रेरित बता रही है.

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नाम से जंतर मंतर पर लगातार जारी है. 20 जुलाई को “चलो पार्लियामेंट” मार्च के दौरान हजारों छात्र और युवा संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश में दिल्ली पुलिस से भिड़ गए. पुलिस ने बैरिकेडिंग, लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें दर्जनों प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए.

टेंट तोड़े जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी वापस लौटे और मानसून की बारिश में भी धरना जारी रखे हुए हैं. सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती होकर भी भूख हड़ताल पर डटे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

अब यह दिल्ली से निकलकर मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे कई बड़े शहरों तक फैल गया है. प्रदर्शन में ज्यादातर ‘जेन जी’ और छात्र शामिल हैं, जो शिक्षा व्यवस्था की खामियों, बेरोजगारी और अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर उतरे हैं. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कहा है कि यह आंदोलन अनिश्चित काल तक जारी रहेगा.

राजनीति में भी इस आंदोलन को लेकर हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस समेत पूरे इंडिया गठबंधन ने छात्रों का समर्थन किया है. राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने संसद में नीट परीक्षा को लेकर सवाल उठाए, काले कपड़े पहनकर विरोध जताया और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई.

17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सेवा को लेकर अहम अपडेट जारी किया है. DMRC के मुताबिक, 24 जुलाई 2026 को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. बंद रहने वाले स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं.

बीजेपी ने अपने सांसदों से संसद में अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है. पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों के सांसदों को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है. खास तौर पर राज्यसभा में बड़ी संख्या में सांसदों की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पार्टी का मानना है कि उच्च सदन में मजबूत संख्याबल दिखाना जरूरी है. इसके जरिए बीजेपी सदन में अपनी संख्या और राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करना चाहती है.

हालांकि, बीजेपी की ओर से लोकसभा या राज्यसभा, किसी भी सदन के लिए आधिकारिक तौर पर कोई व्हिप जारी नहीं किया गया है. इसके बावजूद पार्टी ने सांसदों से संसद में मौजूद रहने और सदन की कार्यवाही के दौरान अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है.

सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म की:जेपी नड्डा रात 12.30 बजे मेदांता पहुंचे

पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12.30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।

वहीं वांगचुक के अनशन खत्म करने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके ने खुशी जताई। हालांकि उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आज 35वां दिन है। हजारों प्रदर्शनकारी वहां डटे हुए हैं। इस बीच देर रात संसद मार्ग प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग पर बैरिकैड्स तोड़े। CJP ने आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।