प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर करते हुए समाज से इसके खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने कहा, “युवाओं के सपनों के सामने ड्रग्स और नशा एक बड़ी चुनौती बन गई है. हालांकि, मुझे इस बात का संतोष है कि आज देश में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता लगातार बढ़ रही है. नशा मुक्त युवा अभियान’ भी जोरों पर चल रहा है.”

प्रधानमंत्री ने ‘IGOT कर्मयोगी’ Platform का जिक्र किया. उन्होंने बताया, “सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं. लाखों सरकारी कर्मचारियों ने अनेकों कोर्स पूरे किए हैं. कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कर रहा है, तो कोई इंडियन साइन लैंग्वेज सीख रहा है. आपका खोया हुआ मोबाइल फोन आपको वापिस मिल सकता है और इसमें भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म आपकी बहुत बड़ी मदद कर सकता है. उस प्लेटफॉर्म का नाम है ‘संचार साथी’.”

“Today, in Mann Ki Baat, I have called up one such young friend. Come, let us hear from him directly about how he won this battle in his life against drugs and the hardships that he endured.”: PM @narendramodi

#MannKiBaat || #PMonAkashvani || #PMonAIR

@PMOIndia | @mansukhmandviya | @YASMinistry |
@MIB_India | @MYBharatHQ | @PIB_India

— All India Radio News November 29, 2026

बिहार के म्यूजियम को दुनिया में 9वां स्थान मिला

पीएम मोदी ने कहा, “पटना में स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूजियम की एक लिस्ट में 9वां स्थान मिला है. इस लिस्ट में बिहार म्यूजियम पूरे एशिया में पहले स्थान पर है.”

उन्होंने कहा, “गुजरात के वडनगर में भी एक बहुत अनूठा म्यूजियम है. इसका नाम है ‘अनंत अनादि वडनगर पुरातत्वसंबंधी प्रयोगात्मक म्यूजियम’. वडनगर में पुरातत्व विभाग की खुदाई के दौरान इतिहास के अलगअलग कालखंडों से जुड़ी बहुत सारी चीजें मिली हैं. जिस जगह पर ये खुदाई हुई है, उसी जगह पर इस म्यूजियम को विकसित किया गया है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी का जिक्र करते हुए कहा, इटली के वेनिस में एक बहुत प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनी होती है ‘Venice Art Biennale’. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसे कला की दुनिया का ओलंपिक भी कहा जाता है. इस बार वहां करीब साढ़े चार लाख लोगों ने भारत के pavilion का दौरा किया. खास बात ये है कि दुनियाभर से आए दर्शकों ने वोट देकर भारत के पवेलियन को सर्वश्रेष्ठ चुना है.

‘चॉकलेट के जरिए नए उद्यमियों के आइडियाज आ रहे’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश के अलगअलग हिस्सों में chocolate बनाने वाले उद्यमी भी नए ideas के साथ आगे आ रहे हैं. आज इस क्षेत्र में हमारे कई startups innovations कर रहे हैं. अनेक startups ने स्थानीय सामग्री से नएनए flavours तैयार किए हैं. इससे हमारे किसान, माताओं बहनों और युवा Entrepreneurs सबके लिए नए अवसर बन रहे हैं.”

पीएम मोदी ने कहा, “मैं समयसमय पर ‘मन की बात’ में आपको अलगअलग देशों में चल रहे ऐसे सेवा कार्यों के बारे में बताता रहता हूं. हाल में मुझे कनाडा में हो रहे ऐसे ही कुछ प्रयासों के बारे में जानने को मिला है.

इनमें से एक है ‘साई धाम फूड बैंक’. इसका मिशन है कि कोई भी भूखा न सोए. हमारे सिख गुरुओं की तस्वीरों को देखकर मन श्रद्धा से भर जाती है. कुछ लोग ये सोचते होंगे कि ये पवित्र चित्र बनाए किसने हैं? सिख गुरुओं के ऐसे अद्भुत चित्र बनाने वाले महान कलाकार थे शोभा सिंह जी. आज, 29 नवंबर को उनकी 125वीं जयंती है.”