Aaj Ka Mausam: नवंबर का महीना खत्म होने को है. उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है. यहां सुबह और रात को गिरता तापमान लोगों को ठंड का अहसास करा रहा है. हल्की ठंड के साथ उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे की चादर भी बिछी हुई है. 29 नवंबर यानी आज देशभर में मौसम के अलगअलग रूप देखने को मिल सकते हैं. कुछ राज्यों में सुबह के समय कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने की आशंका है. वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने वाला है.

दिल्लीएनसीआर में कोहरा रह सकता है. सुबह के समय सड़कों पर विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है. ऐसा होने से वाहन चालक परेशानी में पड़ सकते हैं. राजधानी में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिल्ली में चार दिसंबर तक मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है.
यूपीबिहार में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में 29 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के किसी हिस्से में बारिश का पूर्वानुमान नहीं जताया गया है. सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. दिन में आसमान साफ रहेगा. बिहार में भी आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है. हालांकि सुबह और देर रात के समय ठंड महसूस हो सकती है. झारंखड में भी ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की उम्मीद है.
राजस्थान में बढ़ी सर्दी, MP में चलेगी शीतलहर
पश्चिम बंगाल में बारिश या तेज हवाओं का कोई विशेष अलर्ट है. अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पंजाब और हरियाणा में आज घना कोहरा छाने की आशंका है. राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है. सर्दी का सबसे ज्यादा असर शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. सीकर, फतेहपुर, चूरू और आसपास के इलाकों में रात का तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ी है. मध्य प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है. आज धिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा लेकिन चार जिलों में शीतलहर चल सकती है. दमोह, कटनी, शहडोल और उमरिया में शीतलहर की संभावना है.
पूर्वोत्तर में घना कोहरा तो दक्षिण भारत में बारिश
पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज घना कोहरा छा सकता है. दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बादल बरस सकते हैं. केरल और माहे के अलावा लक्षद्वीप में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, यानम में कहींकहीं बारिश हो सकती है.
हिमाचलउत्तराखंड और कश्मीर के मौसम का हाल
उत्तराखंड में आज मौसम सामान्य रहने वाला है. भारी बारिश या बर्फबारी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. पहाड़ी इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड का प्रभाव रह सकता है. हिमाचल प्रदेश में भी आज बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान नहीं है. हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छा सकता है. जम्मूकश्मीर में भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है.


