सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के दीपम विवाद पर बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि कल ‘दीपाथून’ पर ‘कार्तिगई दीपम’ प्रज्वलित किया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने अपने द्वारा नियुक्त रिसीवरों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि दीप जलाए जाएं. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले पर लगी अपनी अंतरिम रोक हटाई.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने द्वारा नियुक्त रिसीवरों को निर्देश दिया है कि वे सुरक्षा संबंधी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सभी भक्तों को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने की अनुमति दें. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि ‘दीपाथून’ और अन्य जगहों पर दीप दरगाह से चारों ओर कम से कम 50 मीटर की दूरी पर जलाए जाने चाहिए.

कोर्ट ने CRPF को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है. सीआरपीएफ से कहा गया है कि वे दरगाह की सुरक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि वहां आने वाले भक्तों को न तो कोई बाधा आए और न ही उन्हें प्रार्थना करने से रोका जाए. सुप्रीम कोर्ट ने श्रद्धालुओं को भी निर्देश दिया है कि वे दरगाह से 50 मीटर दूरी बनाकर रखेंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने सभी भक्तों को दरगाह के चारों ओर कम से कम 50 मीटर की दूरी से दीपक जलाने की अनुमति दी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। SC ने इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्व जजों को मंदिर रिसीवर के रूप में नियुक्त किया. सेवानिवृत्त जज वैद्यनाथन और पार्थिबन को मंदिर ट्रस्ट का रिसीवर नियुक्त किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ को भी निलंबित कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने CRPF को मंदिर और दरगाह की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पूरी पहाड़ी की सुरक्षा CRPF को सौंपी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तमिलनाडु पुलिस उसके आदेशों को लागू करने में विफल रहा है.