दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट ‘एवेन्यू टावर्स’ के 49 फ्लैटों की नीलामी रद्द करने के NBCC के फैसले के खिलाफ खरीदारों को दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट ने इन 49 फ्लैटों की नई नीलामी प्रक्रिया पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है.

खरीदारों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने NBCC के नीलामी रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक अगला आदेश नहीं आता, तब तक इन फ्लैटों की दोबारा नीलामी नहीं की जा सकेगी.

मंगलवार को आएगा फैसला

दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले में मंगलवार को अपना आदेश सुनाएगा. फिलहाल कोर्ट के अंतरिम आदेश से 49 फ्लैटों की नई नीलामी की प्रक्रिया थम गई है. दरअसल ‘एवेन्यू टावर्स’ प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले कुछ फ्लैट खरीदार दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए थे.

NBCC ने 19 अगस्त को नीलामी रद्द कर दी थी. इसके पीछे प्रशासनिक कारणों को वजह बताया गया था. पहले 262 रेजिडेंशियल यूनिट्स में 17 को बिक्री से हटा दिया गया था. इसके बाद 28 अक्टूबर को 49 फ्लैटों की नीलामी भी रद्द कर दी गई. फ्लैट खरीदारों ने अब नीलामी प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.

लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट है

आरोप है कि जिसने सबसे ऊंची बोली लगाई, उनके नाम की घोषणा हो चुकी की. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद नीलामी को रद्द किया गया. बता दें कि एवेन्यू टावर्स सरोजिनी नगर में स्थित एक लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट है. इसके 245 अपार्टमेंट हैं, जिनकी कीमत 15 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

पहले NBCC ने बताया था कि उनसे ‘एवेन्यू टावर्स’ में लगभग 8.80 लाख वर्ग फुट के रेजिडेंशियल अपार्टमेंट ईनीलामी के जरिए बेचे हैं. इसकी कुल रकम लगभग 5 हजार करोड़ रुपये मिली. बता दें कि NBCC एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी है, जो रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम करता है.