मानसून सत्र के विस्तारित सत्र बुलाए जाने के बाद, देश में फिर से परिसीमन को लेकर चर्चा छिड़ गई है. पिछली बार लोकसभा में बहुमत नहीं मिलने की वजह से परिसीमन बिल पारित नहीं हो पाया था. ऐसे में इस बार के सत्र से पहले पार्टियों की तरफ से समर्थन और बयानबाजी दोनों ही चीजों पर बातें हो रही हैं. इसी बीच जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली YSRCP, संसद में NDA सरकार के ‘परिसीमन विधेयक’ का समर्थन करने की बात की है.

सूत्रों के मुताबिक, ये YSRCP ने समर्थन करने के लिए एक शर्त भी रखी है. शर्त में कहा गया है कि इसमें क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित किया जाए. यानी उत्तर और दक्षिण की सीटों के बीच संतुलन में अंतर देखने को न मिले. YSRCP का ये समर्थन NDA की संख्या बल को मजबूत करेगा, क्योंकि केंद्र सरकार संसद के एक विशेष सत्र के दौरान इस विधेयक को फिर से पेश करने की तैयारी कर रही है.
परिसीमन को अखिलेश ने बताई सबसे बड़ी भूल
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ” परिसीमन भाजपा की सबसे बड़ी भूल साबित होगा.”
संसद के विशेष सत्र पर DMK प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने कहा, “हमने पुराने बिल का विरोध किया था। अगर यह बिल स्वीकार करने लायक होगा, तो हम इसे मान लेंगे। पहले बिल को आने दीजिए, फिर देखेंगे कि उन्होंने इसमें क्या बदलाव किए हैं। देखते हैं… कि इसका राज्यों पर असर पड़ता है या नहीं, यह तो राज्य या क्षेत्रीय पार्टियों को तय करना होगा… देखते हैं कि नया परिसीमन और नया बिल किस तरह आता है। इसे देखने के बाद ही हम इस पर कोई टिप्पणी कर सकते हैं… अगर यह हमारे अनुकूल है या इसमें हमारे विचारों को भी शामिल किया गया है, तो हमें इसे स्वीकार करना होगा। लेकिन देखते हैं; पहले बिल को आने दीजिए…”
‘आंख मूंदकर विरोध नहीं करेंगे’
YSRCP के अलावा, शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP ने भी प्रस्तावित कानून को लेकर नरम रुख अपनाया है. पार्टी नेता सुप्रिया सुले ने हाल ही में संकेत दिया कि इस विधेयक में “कुछ अच्छा” हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ इसलिए इसका “आंख मूंदकर” विरोध नहीं करेगी क्योंकि वह विपक्ष में है.
सांसदों को जारी किया गया है व्हिप
संसद के विशेष सत्र के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से सांसदों को व्हिप जारी किया गया है. सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी के मद्देनजर पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है. सांसद अमोल कोल्हे ने यह व्हिप जारी किया है.



