संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए. मरने वालों में भारतीय नागरिक भी शामिल थे. दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की है

हादसे के बाद दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मृत भारतीय नागरिकों के परिवारों से संपर्क किया है. दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने में जुटा है. हालांकि, हादसे में कितने भारतीय नागरिकों की मौत हुई है या कितने घायल हैं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Deeply saddened by the tragic road accident in Ras Al Khamiah that claimed lives of several people, including Indian nationals. The Consulate has reached out to the bereaved families and is closely working with local authorities to provide all possible assistance and support.
Our heartfelt condolences and prayers are with the grieving families during this difficult time. Further details are being ascertained.
24/7 Toll Free Helpline No: 80046342@MEAIndia @IndembAbuDhabi
— India in Dubai November 24, 2026
बस में सवार थे 41 यात्री
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, बस में 41 यात्री सवार थे. तभी वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. यह ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ा था. यह हादसा मंगलवार तड़के अल वतन रोड पर हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया.
13 की मौत, 14 घायल
यूएई के गृह मंत्रालय के मुताबिक, यह हादसा रास अल खैमाह की अल वतन रोड पर हुआ. शुरुआती जानकारी में हादसे के कारण 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी. बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई. अधिकारियों ने बताया कि 14 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
भारतीय दूतावास ने पीड़ित परिवारों से किया संपर्क
इधर दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस हादसे पर दुख जताया और पुष्टि की कि पीड़ितों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. दूतावास ने कहा कि उसने पीड़ित परिवारों से संपर्क किया है और उन्हें मदद दिलाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है. वाणिज्य दूतावास ने मदद चाहने वालों के लिए 24 घंटे की टोलफ्री हेल्पलाइन, 80046342 भी जारी की है. उन्होंने बताया कि हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं.
इससे पहले फुजैराह में हुआ था हादसा
यह घटना UAE के फुजैराह में हुए एक सड़क हादसे के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें कई वाहनों की टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मरने वालों में चार भारतीय भी शामिल थे.



