Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले से इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों और बिहार एसटीएफ के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है. जिले के सरायरंजन थाना के नरघोघि गांव में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज के गेट के पास रविवार को एक दुकान पर मौजूद कुछ छात्रों के सिगरेट का धुआं छोड़ने का विरोध करने पर ये विवाद और मारपीट हुई. इसमें बिहार एसटीएफ के कई पुलिसकर्मी और कुछ छात्रों के घायल होने की जानकारी है.

जख्मी पुलिसकर्मियों में भीष्म उम्र 28 वर्ष और मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज अलगअलग अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रविवार को मेडिकल कालेज के पास एक दुकान पर कुछ छात्र सिगरेट पी रहे थे. तभी एसटीएफ के कर्मियों ने उनके द्वारा धुंआ छोड़ने का विरोध किया और फिर विवाद शुरू हो गया. इसके बाद एसटीएफ ने आवास से अपने सहयोगियों को बुला लिया. इधर छात्रों ने भी व्हाट्सऐप पर मैसेज करके छात्रों की भीड़ जमा कर ली.
पुलिसकर्मियों पर भारी पड़े छात्र
पुलिसकर्मियों पर इंजीनियरिंग कॉलेज के सेकड़ों छात्र भारी पड़ने लगे. दोनों तरफ से जमकर मारपीट की गई. लाठी डंडे चले. सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई. अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिसवालों और छात्रों को छुड़ाने का प्रयास किया. पुलिसकर्मियों की पिटाई करने के बाद छात्रों की भीड़ वहां से आवास की ओर भाग गई.
रविवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों के प्रथम सत्र के अकादमीकसत्र के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे. कार्यक्रम ठीकठाक चला. उनके जाने के कुछ ही घंटे के बाद यह मारपीट की घटना हुई. इस घटना की सूचना मिलने के बाद सराय रंजन थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. मारपीट में शामिल छात्रों को पकड़ने के लिए आसपास छापेमारी की गई.
थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने क्या बताया?
हालांकि तब तक अंधेरे का फायदा उठाकर छात्र वहां से निकल चुके थे. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि रविवार को मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य मंत्री का कार्यक्रम था. कार्यक्रम के बाद एक दुकान पर कुछ छात्र सिगरेट पी रहे थे. बिहार एसटीएफ के कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके धुंआ छोड़ने का विरोध किया तो विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट हो गई. पूरे मामले पर जांच की जा रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं है. छात्रों की पहचान करने का कोशिश की जा रही है.
इस संबंध में समस्तीपुर जिले के भाकपा माले स्थाई समिति के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा पूर्व में भी इस तरह के मामले को लेकर विवाद हुआ था. इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज व उसके छात्रों का आवास खाली जगहों पर खोलना चाहिए. समय रहते इस तरह के मामले पर ठोस कदम पर कार्रवाई नहीं की गई तो भाकपा माले सड़क पर उतरकर सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी. घटना को लेकर आसपास के लोगों में चिंता है.



