कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए सोमवार को बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने उन पर कड़ा निशाना साधा. सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी पर “महिला विरोधी सोच” रखने और हिंदू धर्म के प्रति “कट्टर व असहिष्णु रवैया” अपनाने का आरोप लगाया है.

दरअसल, यह विवाद रविवार को दिए गए राहुल गांधी के एक बयान के बाद शुरू हुआ. राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी और आरएसएस के लोग असभ्य, लालची और जातिवादी व पुरुषवादी सोच रखते हैं, जिन्हें देश की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की कोई समझ नहीं है.
राहुल ने क्या दिया था बयान?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को जितना गहराई से समझता हूं, उतनी ही चीजें साफ होती जाती हैं.” इसके साथ ही राहुल गांधी ने एलिफेंटा गुफाओं की एक मूर्ति की तस्वीर भी शेयर की, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती को ‘अर्धनारीश्वर’ के रूप में एक साथ दिखाया गया है.
‘अर्धनारीश्वर’ हिंदू धर्म में भगवान का एक मिलाजुला रूप है, जिसमें दो देवीदेवताओं को एक ही स्वरूप में दिखाया जाता है. इस रूप में शरीर का आधा हिस्सा पुरुष का और आधा हिस्सा स्त्री का होता है.
‘देश में काम करने वाली महिलाओं की सख्या लगातार बढ़ रही’
दूसरी ओर, इस मुद्दे पर पत्रकारों से बात करते हुए जेडीयू सांसद संजय झा ने दावा किया कि देश में ‘लखपति दीदी’ बनने वाली और नौकरी या कामकाज करने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं ने जो तरक्की की है, वैसी पहले कभी नहीं हुई.
झा ने विदेशों में कांग्रेस नेताओं के कथित व्यवहार की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि 2014 के चुनावों तक वे सत्ता में थे, लेकिन फिर भी वे “उससे पहले हुए चुनावों की चुनावी प्रक्रियाओं की भी आलोचना करते हैं.” उन्होंने दावा किया, “वे हर बात पर सिर्फ राजनीति करना जानते हैं.”
संजय झा ने कहा, “जब मैं विदेशों में राहुल गतिविधियों को देखता हूं, तो पाता हूं कि 2014 के चुनावों तक… वे सत्ता में होने के बावजूद, विदेश यात्राओं के दौरान देश के खिलाफ ही आरोप लगाते थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उस समय चुनाव आयोग भी उनकी सरकार के अधीन था. ऐसी मानसिकता को आप क्या कहेंगे? ऐसा लगता है कि उन्हें देश को कोसने में ही मज़ा आता है.”



