‘पंचायत समिति चुनाव से पहले गांव में 50 से ज्यादा रोड लाइटें लगाई गईं, लेकिन जैसे ही चुनाव का रिजल्ट आया और प्रत्याशी प्रियंका शर्मा हार गईं, इन लाइटों को पोल से उतार लिया गया…’ यह आरोप राजस्थान के टोंक जिले के वार्ड नंबर2 के ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि दीपावली से पहले चुनाव प्रचार के दौरान गांव और ढाणियों में ये लाइटें लगाई गई थीं. लोगों को लगा था कि अब उन्हें अंधेरे से राहत मिलेगी, लेकिन चुनाव परिणाम आते ही कुछ घंटों के भीतर सारी लाइटें हटवा दी गईं. इस कार्रवाई के बाद गांववालों में नाराजगी है और वे बिजली निगम की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं.

मामला पंचायत समिति पीपलू के वार्ड नंबर2 का है. वार्ड पंच कजोड़ प्रजापत के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी प्रियंका शर्मा यहां से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ रही थीं. प्रियंका निवाई विधायक रामसहाय वर्मा के पीए की पत्नी हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि दीपावली से पहले क्षेत्र के गांवों और ढाणियों में करीब 50 रोड लाइटें लगाई गई थीं. इन लाइटों के लगने से लोगों को रात के समय अंधेरे से राहत मिली थी.
शुरुआत में ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना भी की थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि अब गांव की सड़कों और रास्तों पर रोशनी रहेगी. हालांकि, चुनाव परिणाम आने के बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया. प्रियंका शर्मा चुनाव हार गईं और इसके कुछ घंटे बाद ही रोड लाइटें हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई.
चुनाव हारने के कुछ घंटे बाद पहुंची निगम की गाड़ी
कजोड़ प्रजापत के अनुसार, शुक्रवार शाम बिजली निगम पीपलू की गाड़ी वार्ड नंबर2 पहुंची. निगम की टीम ने अलगअलग जगहों पर लगी रोड लाइटें खोलनी शुरू कर दीं. इसके बाद सभी लाइटों को गाड़ी में रखकर ले जाया गया.
ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो बिजली निगम की ओर से बताया गया कि ये लाइटें अवैध रूप से लगाई गई थीं. इस कार्रवाई से स्थानीय लोग नाराज हो गए. उनका कहना है कि कुछ दिनों पहले तक जिन लाइटों से गांव रोशन हो रहा था, अब उन्हें हटाने के बाद फिर से अंधेरा छा गया है.
ग्रामीणों ने पूछा पहले कार्रवाई क्यों नहीं की?
लाइटें हटाए जाने के बाद ग्रामीणों ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अगर ये लाइटें नियमों के खिलाफ लगाई गई थीं तो जब इन्हें लगाया जा रहा था, उस समय विभाग ने कार्रवाई क्यों नहीं की?
ग्रामीणों ने यह भी सवाल किया कि चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद ही लाइटें हटाने की कार्रवाई किसके निर्देश पर की गई. उनका कहना है कि क्षेत्र में कई अन्य जगहों पर भी इसी तरह की लाइटें लगी हुई हैं, लेकिन कार्रवाई केवल वार्ड नंबर2 में ही क्यों की गई?
बिजली निगम बोला अवैध लाइटें हटाई जाएंगी
इस मामले में बिजली निगम पीपलू के AEN गोवर्धन चौधरी ने कहा कि जहांजहां अवैध रूप से लाइटें लगाई गई हैं, वहां विभाग की गाड़ी भेजकर उन्हें हटाया जाएगा.
फिलहाल करीब 50 रोड लाइटें हटाए जाने के बाद वार्ड में विवाद बना हुआ है. ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो और यह स्पष्ट किया जाए कि लाइटें किसकी अनुमति से लगाई गई थीं और उन्हें हटाने का आदेश किस आधार पर दिया गया.
रिपोर्ट राकेश सैनी



